Homeताजा ख़बरफिल्म Raid की कहानी : लालू के कुनबे के पास 600 करोड़...

फिल्म Raid की कहानी : लालू के कुनबे के पास 600 करोड़ की संपत्ति, 150 करोड़ का बंगला 4 करोड़ में खरीदा

  • पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबियों पर छापे में 1 करोड़ नकद बरामद, 1 करोड़ रुपए
  • 1900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त

दिल्ली। खुद को विक्टिम के तौर पर पेश कर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कुनबे से अब करोड़ों रूपए की संपत्ति बरामद होने की खबर है। ईडी की मानें तो रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला 600 करोड़ रूपए का है। दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में ए-बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर चार स्टोरी बंगला मिला है। कंपनी का कंट्रोल बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू परिवार के पास है। इसे तेजस्वी यादव अपने आवासीय संपत्ति की तरह यूज करते हैं। बंगले को महज 4 लाख रूपए में खरीदा गया था, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 150 करोड़ रूपए है। आरोप हैं कि इस बंगले को खरीदने में घोटाले की रकम का इस्तेमाल हुआ है।
रेड फिल्म की आई याद
अजय देवगन की फिल्म रेड तो आपको याद ही होगी। इनकम टैक्स आफिसर रहते हुए अजय देवगन एक सांसद के घर छापा मारते हैं। ठीक उसी तर्ज पर लालू यादव के घर पर भी छापेमारी हुई है। एक घर का सेप्टिक टैंक तोड़ा गया। इस पर बेटी रोहिणी ने तंज कसा था कि सेप्टिक टैंक से गैस निकली है जिसे सरकार के दामाद मोदी जी के घर ले जा रहे हैं। फिल्म की कहानी और लालू यादव पर छापेमारी दोनों में बहुत कुछ समानता नजर आ रही है।
अब क्या बोलेगा विपक्ष
लालू प्रसाद यादव गंभीर रूप से बीमार हैं और तेजस्वी यादव की पत्नी का ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने तंज कसा था कि 5 साल बाद उनका गठबंधन होने के कारण ईडी की यह कार्रवाई हुई है। कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा सरकार और मोदी में मानवता नहीं है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी समर्थन में ट्वीट करते हुए इसे ज्यादती बताया था। लालू की बेटी रोहिणी तो ट्वीटर पर लगातार जंग छेड़े हुए हैं। पूरा विपक्ष का साथ मिला तो लगा कि वाकई लालू यादव को परेशान किया जा रहा है, लेकिन अब जब करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई है तो विपक्ष की भी बोलती बंद हो जाएगी। सवाल यह है कि क्या चारा घोटाला और जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले में वाकई लालू परिवार ने करोड़ों रूपए कमाए।
छापे में यह भी मिला
ईडी ने लालू यादव के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर रेड में 1 करोड़ रुपए, 1900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। ईडी ने लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में 24 जगहों पर छापेमारी की थी। इनमें दिल्ली के तेजस्वी यादव के घर, लालू की तीन बेटियों हेमा, रागिनी और चंदा का घर भी शामिल था। इनके अलावा लालू के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद आवास पर भी छापा मारा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments