शिवराज की दोटूक- जिसमें दम है वो फील्ड में रहे, क्विक एक्शन लो, कुचल दो अपराधियों को

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था है। अपराधियों को नेस्तनाबूद करना है। करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस और हमेशा क्विक एक्शन हो। अपराध न हो, ऐसी परिस्थिति पैदा करना है। सीएम ने दो टूक कहा कि अपराधियों को को क्रश कर दो.. जिसमें दम है वहीं फील्ड में रहने। पुलिस का कार्य है कि सभी नागरिकों के लिए शांति से जीने की व्यवस्था करे। अपराध करने वाला एक भी व्यक्ति बचना नहीं चाहिये। शिकार करने और अवैध शराब का कारोबार करने वालों को क्रश किया जाए। गुना की घटना से मैं बहुत बेचैन हूं। कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिये। शिवराज ने कहा कि पुलिस विभाग में निरंतर समीक्षा हो, ऐसा प्रयास हो कि अपराध घटित ना हो। कुछ जिलों में अच्छी कार्रवाई हुई है जिसके लिए संबंधित अधिकारी और स्टाफ बधाई के पात्र हैं। हमेशा क्विक एक्शन हो। अपराधों को रोकने की व्यवस्था हो। महिलाओं के प्रति अपराधों पर भी नजर रखें। प्रत्येक जिले में नियमित रूप से कार्य विश्लेषण किया जाए।
कांग्रेस पर हमलावर नरोत्तम, राहुल-दिग्विजय पर कसा तंज
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारत माता की हर संतान मां की ऋणी है। लेकिन राहुल गांधी जैसे नेता ऐसा कह सकते हैं कि उन्होंने अपनी मां से एक भी रुपया नहीं लिया। उनका भारत माता से कभी अटैचमेंट रहा ही नहीं। हमारा तो रोम-रोम ऋणी है भारत माता का। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे रोग के निवारण के लिए जनता ने 15 साल पहले ही वैक्सीन लगा दी थी। हर 5 साल बाद जनता एक बूस्टर डोज भी लगा देती है। लोकसभा चुनाव में भी भोपाल की जनता ने एक बूस्टर डोज लगाया था। अरुण यादव इसी तरह बोलते रहे तो हो सकता है राज्य सभा में चांस मिल जाए। गृहमंत्री ने कहा कि कानून अपना काम सख्ती से करेगा। अपराधी अच्छे से समझ लें किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। कार्रवाई ऐसी होगी कि नजीर बनेगी। गुना कांड में एक अपराधी पुलिस के साथ रात में हुई मुठभेड़ में, एक उसके बाद एनकाउंटर में मारा गया है। दो घायल हैं। चार की तलाश जारी है। जल्द ही उन चारों को भी ढूंढ लिया जाएगा।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share