Homeजबलपुरशिवराज का जनता से सीधा संवाद, 20 वर्षों में बना देश का...

शिवराज का जनता से सीधा संवाद, 20 वर्षों में बना देश का अग्रणी राज्य : प्रभात साहू

  • नगर की चारों विधानसभा में निकली विकास यात्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा-विकास यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचे सरकार की योजनाएं
  • भाजपा के विधायक व वरिष्ठ नेता विकास यात्राओं में हो रहे शामिल, जनता को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा

जबलपुर। प्रदेश में विकास की नई इबारत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लिखी जा रही है। शिवराज ने लगातार मेहनत करके 20 वर्षों में प्रदेश को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। जनता से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद है और उनके द्वारा संचालित समस्त योजनाएं जनता तक भाजपा कार्यकर्ता विकास यात्रा के माध्यम से पहुंचा रहे हैं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेकर अपने कार्य संपन्न कर सके और भाजपा कार्यकर्ता विकास यात्रा में समन्वय स्थापित कर यह कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह कहना है भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में सरकार की विकास यात्रा निकाली जा रही है और विकास यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक वार्ड के साथ बूथों तक जाना का काम करना है। जबलपुर की पश्चिम विधानसभा के बाबूराव परांजपे वार्ड में, उत्तर विधानसभा के महाराजा अग्रसेन वार्ड, पूर्व विधानसभा के महर्षि अरविंद वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई।
केंट विधानसभा को प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभा बनाना हमारा लक्ष्य : रोहाणी
केंट क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने यात्रा के दौरान कहा कि कैंट विधानसभा में अनेकों विकास के काम किए गए हैं और कैंट विधानसभा को प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभा बनाना हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को साथ लेकर हम जनता के बीच में जा रहे हैं और प्रत्येक वार्ड में जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण कर रहे हैं। हितग्राहियों को योजना से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित कर रहे हैं, लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर रहे हैं एवं जनता की द्वारा बताए जा रहे कार्यों को तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर पूर्ण करने का काम हम विकास यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं। विकास यात्रा में डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्र जीत सिंह बब्बू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभिलाष पांडे, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, अश्विनी परांजपे, सत्यवीर जाट, मालती चौधरी, मनीष अग्रहरी, अतुल जैन दानी, कौशल सूरी आदि उपस्थित थे।
योजनाओं का लाभ बड़े स्तर पर प्राप्त कर रहे हैं हितग्राही :अभिलाष पांडेय

योजनाओं का लाभ बड़े स्तर पर प्राप्त कर रहे हैं हितग्राही :अभिलाष पांडेय
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 230 विधानसभाओ में निकाली जा रही विकास यात्रा का रथ जबलपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत दादा बाबूराव परांजपे वार्ड में पहुंचा। विकास रथ को लेकर जनता के बीच पहुंचे डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बड़े स्तर पर हितग्राहियों को प्राप्त हो रहा है और आने वाले समय पर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों का इसका लाभ मिले इसके लिए निरंतर अभियान चालू रहेंगे। विकास यात्रा के दौरान दादा बाबूराव परांजपे वार्ड के अंतर्गत 1 कार्य का लोकार्पण व 3 कार्य के भूमिपूजन आंगनबाड़ी, शासकीय विद्यालय एवं राशन दुकान का भी निरीक्षण किया। साथ ही वार्ड के अंतर्गत विभिन जगहों पर वृक्षारोपण किया।
ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
विकास यात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा, पार्षद श्रीमती मालती चौधरी, रजनीश यादव, राजेंद्र सूर्यवंशी, प्रशांत केशरवानी, भगवानदीन व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments