Homeजबलपुरशिवराज जनता के मन में बसते हैं, पूरा जीवन MP की जनता...

शिवराज जनता के मन में बसते हैं, पूरा जीवन MP की जनता को समर्पित कर दिया : प्रभात साहू

  • विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजनाएं हर वर्ग तक पहुंचें, शहर की चारों विधानसभा में विकास यात्रा जारी

जबलपुर। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के मन में बसते हैं और जनता की सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन मध्य प्रदेश की जनता को समर्पित कर दिया है। उन्हें समाज के हर वर्ग की चिंता है और हर वर्ग के लिए प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है और इसके लिए संगठन का हर कार्यकर्ता विकास यात्रा में अपनी सहभागिता दे रहा है। प्रभात साहू ने विकास यात्रा के दौरान यह बातें कहीं। वे विकास यात्रा के दौरान चारो विधानसभाओं में पहुँचे।
हर वर्ग को विकसित करने का प्रयास किया
प्रभात साहू ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से संचालित प्रदेश सरकार की समस्त योजनाएं जनता तक पहुंचे ताकि प्रदेश की जनता एवं प्रत्येक वर्ग योजनाओं से लाभान्वित हो सके लगातार मध्य प्रदेश की सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाकर हर वर्ग को विकसित करने का प्रयास किया है और भाजपा कार्यकर्ताओं को विकास यात्रा में सहभागिता देकर समस्त योजनाएं जनता तक प्रसारित करना है। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा में एक साथ निकाली जा रही विकास यात्रा जबलपुर की चारों विधानसभाओं में प्रतिदिन निकाली जा रही है जिसमे भाजपा कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य संगठन के माध्यम से भाजपा सरकार की सभी योजनाएं जनता तक पहुंचा कर उन्हें प्रदेश को विकसित करना है ताकि अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति का विकास संभव हो सके।
चारों विधानसभा में निकली विकास यात्रा
नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया सोमवार को विकास यात्रा उत्तर विधानसभा के राजीव गांधी वार्ड में, पश्चिम विधानसभा के जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में, पूर्व विधानसभा के पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड में एवं केंट विधानसभा के गोकलपुर वार्ड में निकाली गई जिसमें निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
केंट विधानसभा में लगाई चौपाल
केंट विधानसभा अंतर्गत निकाली गई विकास यात्रा के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने बताया गोकलपुर वार्ड में 15 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक निधि से किया गया है। साथ ही 6 चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
ये रहे मौजूद
विकास यात्रा के दौरान विधायक अशोक रोहाणी, डॉ जितेंद्र जामदार, उत्तर विधानसभा में प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक शरद जैन, यात्रा प्रभारी रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पंकज दुबे, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, अरविंद पाठक, रजनीश यादव, अंजू भार्गव के साथ मंडल अध्यक्ष, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments