Homeजबलपुरशंकराचार्य ने इनके लिए किया धर्म शब्द का उपयोग वर्जित, BJP-CONGRESS को...

शंकराचार्य ने इनके लिए किया धर्म शब्द का उपयोग वर्जित, BJP-CONGRESS को भी नसीहत

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा-देश में कांग्रेस का कम हो रहा जनाधार, कांग्रेस की हालत खराब
  • भारत को भारत रहने दो, दोनों दल के लोग सिर्फ राजनैतिक बयान दें तो अच्छा है

जबलपुर। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य धर्मां को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम और ईसाइयों को धर्म शब्द का उपयोग नहीं करना चाहिए। धर्म शब्द का उपयोग सिर्फ सनातन के लोग ही करें तो अच्छा है, क्योंकि यह हमारी संस्कृत का शब्द है। उन्होंने कहा कि धर्म को लेकर पार्टी राजनीति न करें। दोनों दल के लोग सिर्फ राजनैतिक बयान दें तो अच्छा है। वे धर्म के मामले में न ही बोलें क्योंकि धर्म की बातें धर्माचार्यों को करने दें। शंकराचार्य ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी स्थिति सुधारनी चाहिए। देश में कांग्रेस का जनाधार कम हो रहा है और कांग्रेस की हालत खराब है।
निशाने पर दोनों पार्टियां
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने दोनों दलों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि ये दोनों पार्टियां आपस में लड़ते रहती हैं। इनको देश की कोई फिक्र नहीं है। इनको धर्म की फिक्र भी नहीं है। ये लोग केवल राजनीति करते हैं। इसलिए इन्हें राजनीति ही करनी चाहिए। राजनीति करो और राजनीतिक मामले में बोलो। लेकिन नेता धर्म, संस्कृति, देश की परंपराओं के बारे में बोलकर विरोध शुरू कर देते हैं। ये गलत परंपरा है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया वे राजनीति को लेकर लड़ते रहें, उन्हें कोई परेशानी नहीं है। धर्म और संस्कृति के बारे में न बोले। धर्म के धर्माचार्यों को बोलने दें।
भारत को भारत ही रहने दो
शंकराचार्य जी ने कहा कि भारत अगर भारत नहीं रहेगा तो क्या बनेगा। काशी अगर क्योटो बन जाएगी तो ये तो जापान बन जाएगा। एक दिन भारत क्या था, ये पता ही नहीं चलेगा। इसलिए जड़ों से जुड़े रहना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments