Homeताजा ख़बरGANDHI सरनेम पर राजनीति, कांग्रेस ने संस्कृति का हवाला देकर MODI को...

GANDHI सरनेम पर राजनीति, कांग्रेस ने संस्कृति का हवाला देकर MODI को घेरा

  • मोदी ने पूछा था, उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है?
  • कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा-भारत की संस्कृति को नहीं समझने वाला व्यक्ति ही ऐसी बात कर सकता है

नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस में संसद से लेकर सड़क तक संग्राम छिड़ा हुआ है। पहले राहुल गांधी ने संसद में मोदी और अडानी पर सवाल खड़े किए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद के दोनों सदनों में चुन-चुनकर जवाब दिए। भले ही उन्होंने राहुल गांधी का नाम न लिया हो, लेकिन उनके सारे तीर राहुल की ही तरफ थे। जाहिर सी बात है कि कांग्रेस को भी इसका जवाब देना था। कांग्रेस की तरफ से सामने आए प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला। उन्होंने मोदी से सवाल पूछ लिया कि बताओ, कौन लगाता है अपने नाना का सरनेम? क्या आपको अपने देश की संस्कृति की नहीं है जानकारी है।
यह बोले थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि इन्हें नेहरू सरनेम रखने में इतनी शर्मिंदगी क्यों है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 600 सरकारी योजनाएं सिर्फ गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हैं। किसी कार्यक्रम में अगर नेहरू के नाम का उल्लेख नहीं होता है तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं और उनका लहू एकदम गर्म हो जाता है कि नेहरू का नाम क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है। आखिर क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने से। इतना बड़ा महान व्यक्तित्व अगर आपको मंजूर नहीं है, परिवार को मंजूर नहीं है और फिर आप हमारा हिसाब मांगते रहते हो।
अगर संस्कृति पता नहीं तो फिर से देश को भगवान ही बचाए-कांग्रेस
पीएम मोदी के इसी सवाल पर कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जवाब देते हुए पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि भारत की संस्कृति को नहीं समझने वाला व्यक्ति ही ऐसी बात कर सकता है जो प्रधानमंत्री ने की है। इस देश में अपने नाना का उपनाम कौन लगाता है। माता-पिता या दादा का ही सरनेम लगाया जाता है। सुरजेवाला ने कहा, अगर उन्हें अपने देश की संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है तो फिर से देश को भगवान ही बचाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments