Homeमध्यप्रदेशबांग्लादेश बॉर्डर पर शहीद होने वाले गिरजेश कुमार उद्दे के नाम पर...

बांग्लादेश बॉर्डर पर शहीद होने वाले गिरजेश कुमार उद्दे के नाम पर होगा स्कूल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडला के लाल, अमर शहीद जवान गिरजेश कुमार उद्दे के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद ने बांग्लादेश बॉर्डर पर आतंकियों के विरुद्ध असाधारण शौर्य का प्रदर्शन किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अंतत: मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। सीएम ने कहा कि शहीद गिरजेश कुमार उद्दे का परिवार अब हमारा परिवार है। उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा और परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा।
शिवराज ने कहा कि शहीद गिरजेश कुमार उद्दे के परिवार की सेना में भर्ती होकर भारत माता की सीमाओं की रक्षा, देश की सेवा की परंपरा ही रही है। उनके पिताजी और अन्य लोग भी फौज में रहे हैं। यह तो देशभक्त परिवार है, हम सभी उद्दे परिवार के साथ खड़े हैं। मैं शहीद गिरजेश कुमार उद्दे जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परमपिता परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। अब यह हमारा परिवार है, पूरे मध्यप्रदेश का परिवार है। इस परिवार का हम सदैव साथ निभाएंगे, यह हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments