Homeमध्यप्रदेशस्कूल के शाला नायक, उपनायक, कक्षा नायक व उपनायकों का चयन, शपथ...

स्कूल के शाला नायक, उपनायक, कक्षा नायक व उपनायकों का चयन, शपथ ग्रहण हुआ

जबलपुर। जबलपुर के पनागर में शांति निकेतन स्कूल में छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण हुआ। शाला नायक, उपनायक, कक्षा नायक, उपनायकों का चयन कर सभी छात्र-छात्राओं का बेच लगाकर सम्मान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष, व्यवस्थापक, स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नृत्य-गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों ने इन कार्यक्रमों का आनंद उठाया।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर रस्साकशी प्रतियोगिता
खेल दिवस के अवसर पर शासकीय होमसाइंस कालेज एवं साइंस कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ लीला भलावी व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त खेल अधिकारी वी.के. चंसौरिया रहे । कालेज प्रधानाचार्य नंदिता सरकार के मार्गदर्शन खेलों का प्रारंभ रस्साकशी से हुआ। खेल अधिकारी गुणवंत सिंह ने खेलों का महत्व बताया। अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments