Homeताजा ख़बररेप का मामला : निशाना कांग्रेस पर और नजरें गुजरात चुनाव पर

रेप का मामला : निशाना कांग्रेस पर और नजरें गुजरात चुनाव पर

भोपाल। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार गुजरात चुनाव के सहप्रभारी भी हैं। वे पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। पहले भी एक युवती की आत्महत्या के मामले में उनका नाम आ चुका है। अब एक महिला ने उनकी पत्नी होने का दावा करते हुए बलात्कार करने और उत्पीडऩ का मामला दर्ज करा दिया है। एफआईआर होने के बाद उमंग सिंघार कहां हैं, इसका तो किसी को पता नहीं है। लेकिन उन्होंने वीडियो जारी कर इसे राजनीतिक षडय़ंत्र करार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है। वहीं भाजपा भी इसमें कूदने से कहां चूकने वाली थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिंघार सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को लपेटा और इसमें गुजरात चुनाव का पुट भी जोड़ दिया।
उमंग बोले-यह हमारा पारिवारिक मामला
उमंग सिंघार ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ षडय़ंत्र हुआ है। ये हमारा पारिवारिक मामला है और वह इन्हें घर में बैठकर सुलझा लेंगे। उन्होंने सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया और पूरा दोष भाजपा और सरकार पर मढ़ दिया।
कांग्रेस का यही चरित्र है- वीडी शर्मा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि उमंग सिंघार जैसे लोग गुजरात के सह-प्रभारी हैं। कांग्रेस का यही चरित्र है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना पर कमलनाथ और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।
यह है मामला
उमंग सिंघार की पत्नी बताने वाली महिला कांग्रेस नेत्री का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच दुष्कर्म और मारपीट की है। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। रेप जैसे मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उमंग सिंघार भूमिगत हो गए हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात कर इन आरोपों से इंकार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments