मप्र पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, महंगाई-उद्योगपतियों के बहाने निशाने पर सरकार

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र के बुरहानपुर पहुंच गई है। पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश में 12 दिन यात्रा रहेगी और 380 किमी की यात्रा करेगी। इंदौर में प्रियंका वाड्रा भी सपरिवार जुड़ेंगी और सचिन पायलट भी आएंगे। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, नकुल नाथ, पीसी शर्मा, सज्जन सिंह समेत कांग्रेसी जुड़े। राहुल ने बुरहानपुर में कहा कि महंगाई सातवें आसमान पर है। पेट्रोल-गैस का पैसा किसकी जेब में जा रहा है? देश में 3-4 उद्योगपति हैं, जो देश को चला रहे हैं। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस की नजर मिशन 2023 पर है। यात्रा के बहाने कांग्रेस विधानसभा चुनाव की वैतरणी पार करना चाहती है।
पढ़ें मप्र में कैसे चढ़ा सियासी पारा
प्रदेश में ठंड बढऩे के साथ ही सियासी पारा भी चढऩे लगा है। सुरक्षा को लेकर जहां कांग्रेस सरकार पर हमलावर है, तो मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक को सामने आना पड़ा। इंदौर में राहुल की यात्रा पर हमले की धमकी के बाद राजनीति भी तेज हो गया है।वहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर ताई सुमित्रा महाजन ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दींं। सुमित्रा महाजन ने कहा कि जितने भी बड़े महापुरुष थे, उन्होंने पहले हिन्दुस्तान को देखा फिर उन्होंने बेहतर काम किया।

खालसा कॉलेज आने पर विवाद

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कह दिया कि राहुल गांधी इंदौर के खालसा कॉलेज न जाएं। दरअसल पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इंदौर के खालसा कॉलेज आने पर विवाद हुआ था और कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने सिख विरोधी दंगा याद दिलाते हुए आयोजकों की लानत-मनालत की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को क्यों बुलाया गया, जिन सिख विरोधी दंगों में शामिल होने के आरोप हैं। उन्होंने दोबारा इंदौर नहीं आने की कसम भी खाई थी। इसी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अपनी भारत जोड़ो यात्रा में किसी ऐसे स्थान पर नहीं जाए जिससे पुन:आक्रोश उत्पन्न हो।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share