Homeमध्यप्रदेशजिले के रांझी, अधारताल, चरगवां थाना को मिला नया भवन

जिले के रांझी, अधारताल, चरगवां थाना को मिला नया भवन

जबलपुर। मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अद्योसंरचना विकास निगम द्वारा नव निर्मित जिला जबलपुर के रांझी, अधारताल एवं चरगवॉ थाना भवन तथा जी.आर.पी. के 44 आवासीय भवनों का माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा आज भोपाल में किया ई-लोकार्पण। माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आज दिनॉक 22-8-2022 को शाम 4 बजे रविन्द्र भवन भोपाल में 1536 पुलिस आवासीय एवं प्रशासनिक भवनों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अद्योसंरचना विकास निगम द्वारा नव निर्मित जिला जबलपुर के रांझी, अधारताल एवं चरगवॉ थाना भवन तथा जी.आर.पी. के 44 आवासीय भवनों का भी माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा ई-लोकार्पण किया गया।
ई-लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जी.आर.पी. जबलपुर पुलिस लाईन में माननीय विधायक पाटन श्री अजय विश्नोई, मान्नीय विधायक केण्ट श्री अशोक रोहाणी, मान्नीय विधायक पूर्व श्री लखन घनघोरिया मान्नीय विधायक बरगी श्री संजय यादव, मान्नीय विधायक उत्तर-मध्य श्री विनय सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बरकड़े तथा श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर, श्री आर.आर.एस. परिहार (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर, डॉ. इलैयाराजा टी.(भा.प्र.से.) कलेक्टर जबलपुर, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री विनायक वर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक रेल सहित जिला बल, विशेष सशस्त्र बल, एवं जी.आर.पी. के अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments