Homeताजा ख़बरइंदौर में रंगोत्सव, गेर में उमड़ा जनसैलाब, रिकॉर्डतोड़ भीड़

इंदौर में रंगोत्सव, गेर में उमड़ा जनसैलाब, रिकॉर्डतोड़ भीड़

इंदौर। रंगपंचमी पर इंदौर में ऐसा रंग जमा कि लाखों की भीड़ से सुबह से उमड़ने लगी। ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए महिला-पुरूष, युवाओं और बच्चों की टोलियां राजवाड़ा पहुंच गई थीं।इंदौर की ऐतिहासिक गेर में लाखों लोग उमड़े। जहां देखो वहां लोग ही लोग नजर आ रहे थे। संस्थाओं की गेर राजवाड़ा पहुंचती तो लोगों में उत्साह देखते ही बनता था। इंदौर के राजकमल बैंड की धुन पर भी लोग जमकर झूमे। कोरोना काला के पिछली वर्ष के मुकाबले ज्यादा लोग गेर देखने पहुंचे हैं। लाखों लोगों की भीड़ राजवाड़ा पर देखी गई।
राजवाड़ा पर हर कोई रंग में रंगा नजर आया। रंगपंचमी का उल्लास चारों तरफ दिख रहा था। इस बार गेर के साथ 20 महिला बाउंसर भी साथ थी। इसके साथ ही जबलपुर के जूनियर अमिताभ डांसरों के साथ नृत्य करते चल रहे थे। यह शहर की सबसे पुरानी गेर है। इस बार इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर में खास है। यूनेस्को में गेर को शामिल करने की कोशिश भी चल रही है। आयोजक भी अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस बार गेर में गाड़ियों के साथ ही जूनियन अमिताभ बच्चन के साथ ही बरसाने की लट्‌ठ मार होली का नजारा और 70 लोगों की ताशे की पार्टी इस रंग पंचमी में उत्साह का रंग भर देगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments