Homeताजा ख़बरसंजू बाबा का किरदार निभा चुके रणबीर अब बनेंगे किशोर कुमार

संजू बाबा का किरदार निभा चुके रणबीर अब बनेंगे किशोर कुमार

बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर, कहा-11 साल से इस पर काम कर रहा हूं, अनुराग बसु लिख रहे स्क्रिप्ट
मुंबई। संजय दत्त यानि संजू बाबा की बायोपिक में रणबीर कपूर ने ऐसा अभिनय किया कि कोई वाह-वाह कर उठा। इस फिल्म में संजय दत्त की कमी कहीं से नहीं खली। अब रणबीर कपूर एक और महान सिंगर और एक्टर की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। यह एक्टर हैं मशहूर एक्टर और सिंगर किशोर कुमार। किशोर कुमार अपने जमाने के ऐसे एक्टर थे, जो अभिनय के साथ-साथ गाना भी गाते थे। उनके गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं। उनकी आवाज के दीवानों न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी हैं। अब उनकी बायोपिक बनने वाली है, तो उसके लिए सबसे मुफीद नाम रणबीर कपूर ही नजर आते हैं। रणबीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ’तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशनल इवेंट में इसकी पुष्टि भी कर दी। उन्होंने कहा कि मैं किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा हूं और पिछले 11 सालों से इस पर काम कर रहा हूं। अनुराग बसु इसकी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।’
बेटे ने भी की थी पुष्टि
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी स्वीकारा था कि हां, हम मेरे पिता पर भी बायोपिक बना रहे हैं। उस समय उन्होंने इसे खुद प्रोड्यूस करने की बात कही थी।
ऐसे थे किशोर कुमार
किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। बचपन में उनका नाम आभास कुमार गांगुली था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर किशोर कुमार रख लिया। किशोर कुमार ने हिंदी, बंगाली, असमिया, गुजराती, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम और उर्दू में गाने गाए थे। किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। पहली पत्नी रूमा गुहा, दूसरी मधुबाला, तीसरी योगिता बाली और चौथी लीना चंदावरकर से उन्होंने शादी की थी। उनका 13 अक्टूबर 1987 को निधन हो गया था। किशोर ने 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 फिल्मों में गाने गाए थे। करीब 88 फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments