Homeताजा ख़बरPM मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने का बयान देने वाले...

PM मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने का बयान देने वाले राजा पटेरिया को मिली जमानत

  • पन्ना में कार्यकर्ताओं से कहा था- संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देने के बाद चर्चाओं में आए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने दमोह से गिरफ्तार किया था। कई महीनों जेल में रहने और न्यायालयों में अपील के बाद अब उन्हें जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। पिछले साल राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह यह कहते हुए सुने गए कि संविधान को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहना चाहिए। हालांकि बाद में उन्होंने बात संभालते हुए कहा कि राजनीतिक हत्या के लिए। लेकिन भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया। पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हुए और आखिरकार पन्ना पुलिस ने उन्हें 13 दिसंबर 2022 को दमोह जिले के हटा स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तब से वे पन्ना जिले की पवई जेल में बंद थे।
यह बोले थे पटेरिया
11 दिसंबर 2022 को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस… हराने के लिए तैयार रहो। दूसरे दिन पटेरिया का वीडियो सामने आया तो बवाल मचना तो तय ही था। बीजेपी ने उनके इस बयान की आलोचना की। मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक हमलावर हो गए। इस पर राजा पटेरिया ने माफी मांगते हुए कहा था कि मैं गांधी को मानने वाले हूं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। मेरा वीडियो गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इसके बाद पन्ना जिले के पवई थाना में उनके विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments