दिसंबर 2023 से अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर में रामलला के होंगे दर्शन

जबलपुर। इंतजार की घडिय़ां खत्म हो रही हैं। देश की 100 करोड़ से अधिक लोगों ने जो सपना देखा, अब वह साकार होने वाला है। इस सपने को सच होने में भले ही 500 साल का वक्त लगा, लेकिन रामलला के दर्शन के लिए करीब 15 महीने का समय बचा है। दिसंबर 2023 से अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने जबलपुर आगमन पर पत्रकारों को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। चंपत राय ने कहा कि दिसंबर 2023 तक मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। इसी के साथ श्रद्वालुओं के लिए भी मंदिर में प्रवेश शुरू हो जाएगा। अभी करीब 40 प्रतिशत मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि जमीन से करीब 15 मीटर नीचे खुदाई कर मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस मंदिर पर भूकंप के झटके का भी असर नहीं होगा। मंदिर विशालकाय पत्थरों से बनाया जा रहा है। गर्भ गृह में राजस्थान के कोटा के पत्थर लगाएं जा रहे हैं। 14 फीट का परिक्रमा पथ होगा। पूरी अयोघ्या में एक बड़े स्तर का कारीडोर बनाया जाएगा। चंपतराय ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि सूर्य की दोपहर 12 बजे किरणें सीधे भगवान के मस्तिष्क पर आएं। चंपत राय ने कहा कि इसमें सफलता की संभावना दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चरण में 25 हजार श्रद्वालु एक समय पर मंदिर में आ सकें, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय का समन्वय सेवा केंद्र, शंकराचार्य चौक छोटी लाइन जबलपुर में केंद्र के सदस्यों एवं विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share