राजकमल भाटिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने छात्रवृत्ति व आदर्श मां का सम्मान दिया
जबलपुर। नगर में राजकमल भाटिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंजाब हिन्दू एसोसिएशन हॉल में छात्रवृत्ति वितरण एवं आदर्श मां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा विगत 30 वर्षों से निरंतर ये सम्मान समारोह आयोजित होता आ रहा है। यह आयोजन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मुख्य आतिथ्य में व पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रकुमार भानोट के अतिरिक्त संस्था के सहयोगी सदस्यों अशोक कुमार, नरेन्द्र पल, महेश विश्वकर्मा, राजीव ओबेरॉय, व पप्पू शर्मा की उपस्थिति में हुआ। समारोह में ट्रस्ट द्वारा 100 से अधिक बच्चों को सहयोग राशि प्रदान की गई। जबलपुर, कृपाल चौक निवासी श्रीमती प्रमिला शर्मा को महापौर जगतबहादुर ने शॉल श्रीफल प्रदान कर आदर्श मां के रूप में सम्मानित किया।
महापौर जगतबहादुर ने अपने संबोधन में इसे एक आदर्श व प्रेरक प्रयास बताया साथ ही अनुरोध करते हुये कहा कि शासन के अतिरिक्त आम नागरिकों, व संस्थाओं को मिल-जुलकर इस प्रकार के कार्य करने से सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। हिट वॉइस से बात करते हुये महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की व साधुवाद दिया। श्रीमती प्रमिला शर्मा आदर्श मां का सम्मान पा कर काफी भावुक नजऱ आईं। पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रकुमार भानोट हिट वॉइस से बात करते हुए कहा कि ये संस्था निरंतर रूप से इस प्रकार के प्रोत्साहित करने वाले समारोह करती आ रही है जो कि आगे भी अच्छे स्वरूप में जारी रहेगा।