Homeताजा ख़बरइंग्लैंड में फिर बोले राहुल, भारत में लोकतंत्र खतरे में है

इंग्लैंड में फिर बोले राहुल, भारत में लोकतंत्र खतरे में है

  • मेरे खिलाफ केस हुए, बातें रिकॉर्ड हो रहीं, सैम पित्रोदा ने शेयर किया भाषण

दिल्ली। कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में अपना घर न होने की दुहाई देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों इंग्लैंड में हैं। यहां उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपनी स्पीच दी। यहां उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव शेयर करने थे, लेकिन उन्होंने भारत में विपक्षी पार्टियों, नेताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खतरे में होने का हवाला दिया। इससे पहले भी राहुल गांधी लोकतंत्र पर खतरे की और मोदी की बात अपनी स्पीच में कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे संसद और चुनाव आयोग को उनका काम नहीं करने दे रहे हैं। तब उनकी आलोचना हुई थी और भाजपा ने कहा था कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत और पीएम मोदी को बदनाम कर रहे हैं। राहुल के इस बयान पर एक बार फिर भाजपा ने ऐतराज जताया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं।
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में यह बोले राहुल गांधी


राहुल ने अपनी स्पीच में पेगासस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे फोन की जासूसी होती है। विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। विपक्षी नेता के तौर पर यह एक ऐसा दबाव है, जो लगातार झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस हैं। मेरे फोन में भी पेगासस था। उन्होंने दावा किया कि इंटेलिजेंस अफसरों ने मुझे बुलाकर कहा था कि आप फोन पर जो कुछ भी कहें, बेहद सतर्क होकर कहें। हम आपकी बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझ पर कई क्रिमिनल केस दर्ज किए गए हैं। जब भारत में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर इस तरह का हमला हो रहा हो तो विपक्ष के तौर पर लोगों से बात करना मुश्किल हो जाता है।
अनुराग बोले, पेगासस राहुल के दिल-दिमाग में है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पेगासस मुद्दे पर राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि पेगासस कहीं और नहीं बल्कि राहुल के दिल-दिमाग में हुआ है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक हार को वे पचा नहीं पा रहे हैं। कभी विदेशी दोस्तों के जरिए भारत को बदनाम करते हैं। आखिर कांग्रेस का एजेंडा क्या है?
रॉल विंची के नाम से की है कैंब्रिज में पढ़ाई
बताया जाता है कि राहुल गांधी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में रॉल विंची के नाम से पढ़ाई की थी। उन्होंने 1995 में एमफिल किया था। दावा किया जाता है कि नाम इसलिए बदला, क्योंकि पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल की सुरक्षा खतरे में थी। जब विवाद हुआ तो उपकुलपति प्रो. एलिसन रिचर्ड ने बताया था कि राहुल गांधी ने रॉल विंची के नाम से डिग्री हासिल की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments