Homeताजा ख़बरछत्तीसगढ़ में BJP कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने आएंगे भाजपा के चाणक्य अमित...

छत्तीसगढ़ में BJP कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने आएंगे भाजपा के चाणक्य अमित शाह

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो महीने में दूसरा दौरा, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
  • जेपी नड्डा के बाद अमित शाह बस्तर पहुंच रहे, टिकट वितरण पर भी मंथन कर सकते हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभी हाल ही में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ है। चूंकि इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं तो दोनों पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे भी शुरू हो जाएंगे। बीते माह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आए थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव की रणनीति बनाई थी। अब दो महीने में दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि वे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में आएंगे। होली के बाद 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है। अमित शाह यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर उनकी बैठक लेंगे।
निगाहें बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर
अमित शाह के बस्तर दौरे के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। 2023 में वे दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर भाजपा की नजर है। यही वजह है कि जेपी नड्डा के बाद अमित शाह यहां पहुंच रहे हैं। भाजपा इन सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने का रास्ता साफ करने की जुगत में है। अमित शाह छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यों की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि टिकट वितरण के लिए भी वे मंथन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments