Wednesday, May 31, 2023
HomeLatest Newsनए लुक में नजर आए राहुल, शूट-बूट पहनकर यहां बांटेंगे अपना अनुभव

नए लुक में नजर आए राहुल, शूट-बूट पहनकर यहां बांटेंगे अपना अनुभव

  • भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने नहीं बनवाई थी दाढ़ी, पहनते थे सिर्फ टी-शर्ट

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कभी चाकलेटी हीरो की तरह नजर आते थे। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा निकली तो उन्होंने अपनी दाढ़ी ही नहीं बनाई। छह महीने में ही उनकी दाढ़ी बड़ी हो गई। यात्रा में वे हमेशा टी-शर्ट में ही नजर आए। चाहे दिल्ली हो या हिमाचल या कहीं और भरी ठंड में राहुल हॉफ टी-शर्ट में ही नजर आते थे। बहरहाल अब राहुल गांधी का लुक बदल चुका है। अब उन्होंने अपनी दाढ़ी भी सेट करा ली है। साथ ही अब वे शूट-बूट टाई पहने लेक्चर भी देने वाले हैं। दरअसल राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशने से फ्री होकर इंग्लैंड चले गए हैं और वे यहां अपने अनुभव भ्ज्ञी साझा करेंगे।
6 महीने बाद बदला लुक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 दिन के दौरे पर ब्रिटेन में हैं। वे यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में स्पीच देंगे। वे भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को भी साझा करेंगे। राहुल नए लुक में कैम्ब्रिज पहुंचे हैं। एक फैन ने उनके साथ फोटो शेयर की है। इसमें राहुल सेट की हुई दाढ़ी, कोट और टाई में नजर आ रहे हैं। 6 महीने बाद राहुल का लुक बदला हुआ नजर आ रहा है। राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने स्पीच पर 16 फरवरी को एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि मैं स्पीच देने के पूरी तरह तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, डेटा और लोकतंत्र पर मुझे विश्व के कुछ सबसे बेहतरीन लोगों से बातचीत करूंगा।
मोदी पर बयान की हुई थी आलोचना
राहुल गांधी इससे पहले मई 2022 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे। उन्हें आईडियाज फॉर इंडिया विषय पर बोलना था। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे संसद और चुनाव आयोग को उनका काम नहीं करने दे रहे हैं। भाजपा ने उनके इस बयान पर ऐतराज जाहिर किया था। पूछा था कि देश के प्रधानमंत्री पर विदेश में ऐसा बयान क्यों दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments