Homeताजा ख़बरआर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो करें ये उपाय, दूर हो जाएगा...

आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो करें ये उपाय, दूर हो जाएगा वास्तु दोष

दिल्ली। आर्थिक तंगी किसी के भी जीवन को प्रभावित कर सकती है। तंगी के कारण ही घर में विवाद होते हैं, माहौल खराब होता है और कभी-कभी यह विस्फोटक रूप भी ले लेता है। कई ऐसे परिवार हैं जो इन परिस्थितियों से जूझते रहते हैं। हम आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में क्या करें, जिससे इन आर्थिक परेशानियों से आप निकल सकें। बहरहाल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा हर सामान और घर की दशा हमें किसी-न-किसी तरह से प्रभावित करती है। अगर मेहनत, ईमानदार और कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है और बनते-बनते काम बिगड़ रहे हैं तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। अगर आप लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में कुछ उपायों का जिक्र किया गया है, जिनके जरिए वास्तु दोष भी दूर हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार भी आ सकता है।

एक बार ये उपाय करके देखें

  • माना जाता है कि घर में हंसते हुए बच्चों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। चाहें तो फल और फूल की तस्वीरें भी लगा सकते हैं। तस्वीरों को घर की पूर्वी और उत्तरी दीवार पर लगाना चाहिए। बच्चों की फोटो घर की पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है और उनका पढ़ाई में मन लगता है।
  • आर्थिक तंगी से जूझने वाले लोगों को अपने घर में मां लक्ष्मी और कुबेर जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इन तस्वीरों का घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। तस्वीरों को लगाने से घर में आ रही आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो सकती है।
  • घर की दक्षिण और पूर्व दशा में आप जंगल वाली या पर्वत की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नदियों और झरनों की तस्वीरें लगाने से सकारात्मकता आती है। तस्वीरों को घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में लगा सकते हैं।
  • अपने परिवार की फोटो को घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में लगा सकते हैं। उत्तर-पूर्वी दिशा का संबंध पारिवारिक रिश्तों से होता है। इससे परिवार के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments