Homeताजा ख़बरमहू में भी कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध प्रदर्शन जारी, टिकट बदलने की...

महू में भी कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध प्रदर्शन जारी, टिकट बदलने की जा रही मांग

विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों की घोषणा होते ही विरोध भी शुरू हो गया है। तीन नंबर सीट पर कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी को टिकट दिया है। यहां से कांग्रेस के नेता अरविन्द बागड़ी टिकट मांग रहे हैं और पिंटू का विरोध कर रहे हैं। आज बड़ी संख्या में बस और कारों में कार्यकर्ताओं को लेकर वे भोपाल के लिए रवाना हुए।

टिकट बदलने की मांग

अरविन्द बागड़ी करीब 50 कारें और 6 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भोपाल लेकर गए हैं। खुद अरविन्द बागड़ी भी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल गए हैं। यह सब तीन नंबर से पिंटू का टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं।

महू में भी विरोध प्रदर्शन जारी

महू में भी अंतरसिंह दरबार रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए रैली भी निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। अंतरसिंह दरबार कांग्रेस से इस क्षेत्र में विधायक रह चुके हैं और शुक्ला कुछ दिन पहले ही भाजपा से कांग्रेस में आए हैं।

ये भी पढ़ें :-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments