Saturday, June 3, 2023
HomeLatest NewsMP आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM ने दी ’एकात्म धाम’ पुस्तक

MP आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM ने दी ’एकात्म धाम’ पुस्तक

  • शिवराज ने कहा-आचार्य शंकर की ज्ञानभूमि को एकात्मता के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को मप्र आईं। उन्होंने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को ओंकारेश्वर प्रकल्प की पुस्तक ’एकात्म धाम’ भेंट की। उन्होंने बताया कि आचार्य शंकर की ज्ञानभूमि को एकात्मता के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंगलकामनाएं प्राप्त हुईं। इसके लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूं। यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि 7वें धर्म धम्म सम्मेलन का आयोजन इस धरती पर हो रहा है।
भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र


शिवराज ने कहा कि यहां पधारे सभी गणमान्यजनों और नागरिकों का प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत करता हूं। भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। एक ही चेतना समस्त जड़ और चेतन में विद्यमान है, यही भारत का मूल चिंतन है। इसीलिए भारत में कहा गया कि “सियाराम मय सब जग जानी“, “अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्“। भारत के गांव-गांव में बच्चा-बच्चा यह उद्घोष करता है कि ’धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो।
अब धरती पर रहने वाले प्राणियों के बारे में भी सोचा जाने लगा
सीएम ने कहा कि भगवान बुद्ध ने कहा कि ’युद्ध नहीं शांति, घृणा नहीं प्रेम, संघर्ष नहीं समन्वय, शत्रुता नहीं मित्रता’ और यही वो मार्ग है जो भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शांति का दिग्दर्शन कराएगा। धरती पर रहने वाले सभी मनुष्य एक परिवार हैं। अब धरती पर रहने वाले प्राणियों के बारे में भी सोचा जाने लगा है। मध्यप्रदेश में अभी चीता विलुप्त हो गए थे तो हम इसे दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से ले आए। मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि धर्म धम्म का पहला सिद्धांत सभी जीवों के साथ दया और सम्मान के साथ व्यवहार करना है। एक ही चेतना सब में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments