Homeजबलपुरजूठी पत्तलें उठाते दिखे प्रहलाद पटेल, दिया यह संदेश

जूठी पत्तलें उठाते दिखे प्रहलाद पटेल, दिया यह संदेश

  • दमोह में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में दिखा नया अंदाज, लोग भी रह गए आश्चर्यचकित

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जमीन से जुड़े नेता हैं और अक्सर वे सहज-सरल नजर आते हैं। दमोह से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री इससे पहले तालाब में उतरकर गंदगी साफ कर चुके हैं। अब उनका एक नया रूप सामने आया है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कई कार्यक्रमों में नज़र आए। ग्राम खजरी में आयोजित एक सहभोज कार्यक्रम में वे लोगों की जूठी पत्तलें उठाते दिखे। वहां मौजूद लोगों ने मंत्री का सामाजिक समरसता से भरा एक नया अंदाज देखा। केंद्रीय स्तर के मंत्री के आम लोगों की जूठी पत्तल उठाना से लोग भी आश्चर्यचकित रह गए।
मंत्री बाद में हूं, जनता का सेवक पहले
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से जब मीडिया ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने सहज अंदाज में कहा कि इसमें हैरानी की कोई बात ही नहीं है। मैं मंत्री बाद में हूं, जनता का सेवक पहले हूं। हमें संत रविदास जी की मानवतावादी, समता पर आधारित शिक्षाओं को आत्मसात करना होगा, तभी हम एक मजबूत, सुदृढ़, समता पर आधारित समाज का निर्माण कर सकेंगे। प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति और सत्ता के मायने बदल दिए हैं। वे हमेशा कहते हैं हम जनता के सेवक हैं, जनता सर्वोपरि है, कोई भी पद बाद में आता है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि पंक्ति के आखिरी व्यक्ति को भी देश की मुख्यधारा से जोड़ना है और उनके संकल्प को पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
शर्त रखी थी, झूठी पत्तल उठाउँगा, तभी आउुंगा
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जो वर्ग या समाज पीछे रह गया, उसे बराबरी पर लाने का पुनीत कार्य हम सबको मिलकर करना होगा। पिछले वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समरसता भोज में शामिल होने के लिए उन्होंने यह शर्त रखी थी कि मैं भोजन के लिए तभी आउंगा, जब मैं वहां लोगों को खाना परोसने के बाद उनकी जूठी पत्तल भी उठाउँगा। अब ये परंपरा तय हो चुकी है कि जहां पर भी हम लोगों के बीच जाएंगे, वहां पर भोजन तो करेंगे ही, जूठे पत्तल भी उठाएंगे।
पहले नेता आते थे, साथ में बैठकर खाते थे और चले जाते थे
लोग भी केंद्रीय मंत्री के इस संदेश से अभिभूत नजर आए। उन्होंने मीडिया को बताया कि पहले नेता आते थे, साथ में बैठकर खाते थे और चले जाते थे, वो हमारे बीच सिर्फ राजनैतिक रोटियां सेंकने आते थे। लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं होता था कि इतने बड़े ओहदे का कोई नेता हम लोगों की जूठी पत्तलें उठा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रहलाद सिंह पटेल ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, इससे पहले भी कई आयोजनों के दौरान वे लोगों को भोजन परोसते और उनकी जूठी पत्तलें उठाते देखे गए हैं।
कांग्रेस की सरकारों में कभी नहीं हुआ
कार्यक्रम में आए लोगों ने कहा कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से देश सही मायनों में बदल रहा है। अब नेता, मंत्री, राजा की तरह नहीं जनता के सेवक की भूमिका में दिखते हैं। ऐसा कांग्रेस की सरकारों में कभी नहीं हुआ। तब राजतंत्र महसूस होता था लेकिन अब जनतंत्र की भावना महसूस होती है, जहां सब समान है कोई छोटा या बड़ा नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments