Homeजबलपुरशहर में सियासत शुरू, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

शहर में सियासत शुरू, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

  • महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा-भूमिपूजन में समय-सीमा पर नहीं पहुंचे सांसद एवं भाजपा जनप्रतिनिधि
  • नगर निगम के स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन कर श्रेय की राजनीति कर रही है भाजपा : महापौर

जबलपुर। आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर को मिल रही सौगातों पर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसके अलावा भाजपा विकास यात्रा निकाल रही है, तो कांग्रेस भी यात्राओं में व्यस्त है। 05 फरवरी को जब मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था, तो कांग्रेस महापौर ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद राकेश सिंह और भाजपा जनप्रतिनिधि दोपहर 2 बजे तक नहीं पहुंचे। इसके कारण पूरा निगम प्रशासन एवं महिलाओं सहित आम नागरिक परेशान रहे। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नगर निगम के पूर्व स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन कर श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। महापौर, विधायक की अनुपस्थिति में कोई भूमिपूजन न हो, इस बात का भी प्रशासन और प्रतिनिधियों को ध्यान रखना होगा। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, विधायक लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना समय से भूमिपूजन स्थल पर पहुंच गये थे।
महापौर ने दी चेतावनी
महापौर ने प्रदेश शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि नगर निगम के कोई भी स्वीकृत कार्यो का यदि भूमिपूजन महापौर एवं विधायकों की अनुपस्थिति में करता है तो यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने भाजपा को श्रेय लेने की राजनीति से दूर रहने की भी चेतावनी दी है। महापौर ने कहा कि हम लोगों के लिए सेवक के रूप में समर्पित हैं, नागरिकों के साथ कोई छल कपट नहीं होने देगें।
महापौर के साथ जिले की भी कमान
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू अब महापौर हैं और इसके साथ ही नगर कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल रहे हैं। ऐसे में राजनीति तो होनी ही है। अन्नू ने यह जानने का प्रयास नहीं किया कि भाजपा जनप्रतिनिधि समय पर क्यों नहीं आए। इस पर राजनीति करते हुए उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगा दिए। ऐसे में आने वाले समय में श्रेय लेने और आरोप लगाने की राजनीति परवान चढ़ना स्वभावित है। कांग्रेस भाजपा पर और भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाएगी ही। ऐसे में जरूरी है कि शहर के हित का भी ध्यान रखा जाए, तो यह सभी के लिए बेहतर होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments