Homeताजा ख़बरदूर होगी दरिद्रता, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा.. घर में लगाएं ये...

दूर होगी दरिद्रता, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा.. घर में लगाएं ये पौधे..

दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर में कुछ पौधे लगाने से उनके चमत्कारी लाभ होते हैं। पेड़-पौधों का वैसे भी जीवन में बहुत महत्व होता है। इनसे न सिर्फ शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है, बल्कि कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन की आवक बनी रहती है। पौधों के फूल मां लक्ष्मी पर अर्पित करने से घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है। ये पौधे बेहद शुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से पौधे हैं, जिनको घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, साथ ही ये बहुत शुभ भी माने जाते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन्हें लगाने से दरिद्रता भी दूर होती है।
-हमारे धर्मग्रंथों में तुलसी का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से हवा को शुद्ध करने में मदद मिलती है। तुलसी का पौधा हवा से जहरीले केमिकल्स को अवशोषित करता है। तुलसी घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोककर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।

  • अश्वगंधा बेहद लोकप्रिय औषधि है। इसका प्रयोग दवाओं के बनाने में भी किया जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। अगर आपके घर में भी यह पौधा नहीं है तो इसे जरूर लगाएं।
  • लक्ष्मणा का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। यह मां लक्ष्मी को भी अति प्रिय है। इसे गमले में लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। कहा जाता है जिसके घर में लक्ष्मणा का पौधा होता है, उसके घर में कभी धन की कमी नहीं होती। घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • हरसिंगार के फूलों को पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि यह जिस घर में हरसिंगार का पौधा होता है, वहां सुख-शांति बनी रहती है। इसके फूलों में तनाव दूर करने की क्षमता होती है.
  • सफेद आक में भगवान श्रीगणेश का वास होता है। इसकी विधि-विधान से पूजा की जाए तो यह काफी लाभकारी सिद्ध होता है। इसको घर में लगाने से सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
  • घर में रजनीगंधा लगाना काफी शुभ माना गया है। रजनीगंधा की तीन क़िस्म होती हैं जिनमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे सुगंधित इत्र और तेल भी बनाए जाते हैं। इसे घर में लगाने से घर में शांति बनी रहती है। तो आप भी करें ये उपाय और घर में सुख-समृद्धि के साथ धन की कमी दूर करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments