Homeताजा ख़बरदिग्विजय के निशाने पर अमित शाह-शिवराज, दीपिका पादुकोण के बहाने घेरा

दिग्विजय के निशाने पर अमित शाह-शिवराज, दीपिका पादुकोण के बहाने घेरा

कहा-दीपिका ने किस रंग के कपड़े पहने ये तो दिखा, लेकिन हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखा
सतना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों विंध्य के दौरे पर हैं। उन्होंने सतना जिले के मैहर को जिला बनाए जाने के मुद्दे का समर्थन किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मऊगंज के साथ मैहर को भी जिला बनाया जाना चाहिए था। दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, शिवराज सिंह नरोत्तम मिश्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने इशारों-इशारों में सिंधिया पर भी प्रहार किया और भाजपा के मॉडल को भ्रष्टाचार को पालने-बढ़ाने वाला कहा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को यह तो दिख जाता है कि दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में किस रंग के कपड़े पहने थे। लेकिन रतलाम में हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता। वहां मंच पर उनकी पार्टी के लोग बैठे थे।
इस बार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछली बार किसे पता था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बिक जाएंगे। इस बार हम बिकाऊ नहीं टिकाऊ माल को जिताकर लाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच महीने भारत जोड़ो यात्रा में रहे, अब हम फिर घूमने निकल पड़े हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर दिग्विजय ने कहा- इससे बड़ा फर्क पड़ा है, इसीलिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी मदरसा जाना पड़ा है।
पीएम ने जो कहा, वो देश का अपमान नहीं
राहुल गांधी के लंदन में बयान देने पर दिग्विजय ने कहा कि मोदी भी विदेशों में जाकर भाषण देते हैं कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। क्या वो देश का अपमान नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी जी किसानों को 6 हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे हैं, लेकिन खाद-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमत, समर्थन मूल्य और किसानों की अन्य समस्याओं पर ध्यान नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि अब जब चुनाव के 7 माह रह गए हैं तब शिवराज को लाडली बहना की याद आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments