Homeताजा ख़बरसूदखोरों पर पुलिस सख्त, झण्डी दिखाकर किये दो रथ रवाना

सूदखोरों पर पुलिस सख्त, झण्डी दिखाकर किये दो रथ रवाना

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सूदखोरो के प्रति जागरूकता करने के लिए एसपी जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल की उपस्थिति में 2 रथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये गये।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि जबलपुर पुलिस द्वारा सूदखोरों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पनागर में सूदखोर के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्मित किये गये दुकान एवं मकान को भी जमीदोज किया गया है। इसी प्रकार कई थानों में शिकायत पर सूदखोरो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर सूदखोरों की तत्काल गिरफ्तारी की गयी है।
उन्होंने कहा कि दोनों जागरूकता रथ रवाना करने का मुख्य उद्देश्य संस्कारधानी वासियों को सूदखोरों की शिकायत करने हेतु जागरूक करना है। उक्त दोनों रथ थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुये एनाउंसमेंट कर सूदखोरो की शिकायत करने हेतु संस्कारधानी वासियों को जागरूक करेंगे।

सूदखोरों पर पुलिस सख्त, झण्डी दिखाकर किये दो रथ रवाना                  सूदखोरों पर पुलिस सख्त, झण्डी दिखाकर किये दो रथ रवाना

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की पहल पर पूर्व से ही संस्कारधानी वासियों की सुविधा हेतु भू-माफिया, सूदखोर, एवं चिटफंड कम्पनी से सम्बंधित शिकायतों के लिये एक हैल्प लाईन नम्बर 7587632800 जारी किया गया है।*
हैल्पलाईन नम्बर 7587632800 पर संस्कारधानीवासी भू-माफिया, सूदखोर, एवं चिटफंड कम्पनी से सम्बंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुये विधि अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments