छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी रफीक अहमद के घर को पुलिस ने तोड़ा

राजगढ़। पूरे प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। अपराध करने वालों के मकान नेस्तनाबूत किए जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में देखने को मिला जहां पर एक दिन पहले ही छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बनाए गए रफीक अहमद का घर पुलिस ने बुलडोजर की मदद से गिरा दिया। पुलिस का कहना है कि अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल कुरावर के समीप शासकीय मिडिल स्कूल में माना में पदस्थ सहायक अध्यापिका के ड्राइवर रफीक अहमद पर स्कूल की 5 बच्चियों ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। शनिवार को उन्होंने ने अभिभावकों के साथ थाने कुरावर थाना पहुंचकर शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर लैंगिक अधिनियम, छेड़छाड़ व पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया था। दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी के नरसिंहगढ़ स्थित घर को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया।साथ ही पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा ने कहा है कि जिले भर में पुलिस छात्राओं के जागरूकता के लिए अभियान चलाएगी। साथ ही एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेगी जिसमें छात्राएं इस तरह के लोगों की सूचना दे सकेंगी इसकी जानकारी भी गुप्त रखी जाएगी।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share