Homeताजा ख़बरगुरुद्वारे में नमाज पढ़ते देख चौंक गए लोग, पढ़ें कहां का है...

गुरुद्वारे में नमाज पढ़ते देख चौंक गए लोग, पढ़ें कहां का है मामला

  • सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा वीडियो, यूजर्स बता रहे भाईचारे की मिसाल
  • वीडियो में एक महिला को गुरुद्वारे के अंदर नमाज पढ़ते देखा जा रहा है

इंदौर। हमारे देश में कई तरह के जाति और धर्म के लोग पाए जाते हैं। यही कारण ही भारत को ’सर्वधर्म समभाव’ वाला देश कहा जाता है। इसका मतलब है कि हमारे देश में सभी धर्म समान हैं और सभी का सम्मान किया जाता है। कुछ मौकों पर जहां लोगों को जाति और धर्म के नाम पर अलग बंटते देखा गया है। वहीं कई मौकों पर भारत के अलग-अलग हिस्सों से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी पेश की गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को गुरुद्वारे के अंदर नमाज पढ़ते देखा जा सकता है। इसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। वहीं यूजर्स इसे भाईचारे की एक मिसाल बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का बताया जा रहा है। यूजर्स इस वीडियो को एकता और भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर बता कर लगातार शेयर कर रहे हैं।
सिख धर्म गुरुओं और इंदौर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को धन्यवाद दिया
फिलहाल वीडियो को कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किया है, जो की इसे एकता और भाईचारे की मिसाल बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स सिख धर्म गुरुओं और इंदौर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को धन्यवाद भी दे रहे हैं। इसी बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रहा है, जो सभी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे हिंदुस्तान की एक खूबसूरत तस्वीर करार दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार इंदौर के इस गुरुद्वारे में दूसरे शहरों से आई तकरीबन 30 लड़कियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहीं पर महिला ने नमाज पढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments