Homeजबलपुरडबल इंजन की है सरकार, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के हो...

डबल इंजन की है सरकार, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के हो रहे प्रयास : राकेश सिंह

विकास यात्रा में शामिल हुए सांसद राकेश सिंह, विधायक व पार्टी के पदाधिकारी
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही अब उन्हें सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े कदम उठाये जा रहे हैं। यह कहना है सांसद राकेश सिंह का। विधानसभा विकास यात्रा के दौरान जबलपुर महानगर की चारो विधानसभा एवँ ग्रामीण की चारो विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जा रही है जिसमे जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रमाण पत्र वितरित किए
सांसद राकेश सिंह ने विकास यात्रा के दौरान जबलपुर संसदीय क्षेत्र के पनागर विधानसभा अंतर्गत सुभाष वार्ड के बूथ क्रमांक 41 में एवँ पाटन मझौली विधानसभा अंतर्गत पौंडा मंडल के ग्राम पंचायत खुडावल (नवीन) एवं कैलवास में आयोजित विकास यात्रा में सम्मिलित होकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभान्वित को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू तिवारी के साथ मंडल अध्यक्ष एवँ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड को दीं दो बड़ी सौगातें : डॉ अभिलाष पांडेय

डबल इंजन की है सरकार, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के हो रहे प्रयास : राकेश सिंह
विकास यात्रा के पश्चिम विधानसभा सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड आगमन पर दो बड़े सौगात वार्ड की जनता को प्राप्त हुई। वार्ड के अंतर्गत 25 लाख रुपए की लागत से सर्व सुविधा युक्त फीवर क्लीनिक व वार्ड की सुंदरता को बढ़ाने के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपए कीमत के पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अभिलाष पांडे ने किया। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार जनता को समर्पित सरकार है। साथ ही जनता को बेहतर स्वास्थ सुविधाओं का लाभ मिले उसके लिए कार्यरत है। इस अवसर पर जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा सहित क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments