Hitvoice News, Katni :- कटनी में वर्षों से मांगी जा रही सिटी बस की मांग को अब पूरी कर दी गई है। आपको बता दे सिटी बस की मांग कटनी में लंबे समय से शहर के लोगों द्वारा की जा रही थी
इसके लिए शहर के लोगों ने कई बार कटनी नगर निगम को भी प्रतिवेदन दिया हुआ था कि जल्दी ही कटनी में सिटी बस चलाई जाए इसके बाद काफी समय से नगर निगम कटनी भी सिटी बस चलाने के लिए मंशा भी जाता रही थी जो अब पूरा हो गया है। अब शहर में सिटी बस के चलने से लोगों को उपनगरीय क्षेत्र में आना जाना आसान हो जाएगा, इसके साथ ही अब शहर में दूरदराज वाले इलाके में जाने के लिए रिक्शा की निर्भरता भी कम हो जाएगी।

आपको बता दे दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विस लिमिटेड के माध्यम से नगर निगम कटनी द्वारा आज से कटनी में सिटी बस को हर झंडी दी गई है। सिटी बस को स्टेशन परिसर के सर्कुलेट एरिया से रवाना किया गया इसमें महापौर प्रीति प्रीति सूरी, विधायक संदीप जायसवाल,, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद शामिल हुए।
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के अनुसार अभी नगर निगम कटनी ने शहर मे 4 नई बस को हरी झंडी दी गई है जिसे बाद में बढ़ाकर 10 किया जाएगा। इसके बाद आने वाले समय में यह कोशिश की जाएगा की जिले की हर तहसील को सिटी बस यातायात से जोड़ा जाए। सिटी बस लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करेगी जो शहर के 10 पॉइंट कवर करेगी।
ये भी पढ़ें :-