Homeजबलपुरयुवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-इस देश में 2 कायर पैदा...

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-इस देश में 2 कायर पैदा हुए, एक का नाम तो दूसरे का छिपाया

  • रांझी से युवा कांग्रेस ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस
  • युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास ने जमकर निशाना साधा
  • कहा-बीजेपी के वाशिंग पाउडर में भ्रष्टाचारी को डालो तो हो जाता है सफेद

जबलपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किये जाने को लेकर हर कांग्रेसी संगठन आक्रोशित है और वह अपने अपने स्तर पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर के रांझी से युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस का आयोजन कर अपना विरोध जताया और इस मशाल आयोजन में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी. श्रीनिवास और प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया शामिल हुए तो वही रांझी में देर शाम निकाली गई इस लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस में 51 सौ युवा कांग्रेसी अपने हाथों में जलती हुई मशाल लेकर सड़कों पर उतरें और अपना विरोध दर्ज करवाया। लोकतंत्र मशाल जुलूस के दौरान युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी. श्रीनिवास ने अपने बड़े बयान के दौरान कहा कि इस देश में दो कायर पैदा हुए हैं। एक का नाम तो वीबी श्रीनिवास ने लिया लेकिन दूसरे का नाम लेने से कतराते नजर आये। उन्होंने कहा कि एक कायर आजादी के पहले नाथूराम गोडसे के रूप में पैदा हुआ। दूसरे का नाम उन्होंने नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में राहुल को संकट में डालने वालों अप्रत्यक्ष नाम जरूर लिया।
इस देश में झूठ का बोलबाला है : भूरिया
भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का जो वाशिंग पाउडर है उसमें किसी भी भ्रष्टाचारी को डाल कर निकालो तो वह सफेद हो जाता है। इनके बयान के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी पीछे नही रहे विक्रांत भूरिया ने कहा कि यह जो आक्रोश जो पूरे देश में देखा जा रहा है, वह इसलिए है कि देश के अंदर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। जो सच है उसे सच नहीं माना जा रहा है। इस देश में झूठ का बोलबाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments