Homeजबलपुरजनता को BJP पर विश्वास, इसलिए निकाल रहे विकास यात्रा : प्रभात...

जनता को BJP पर विश्वास, इसलिए निकाल रहे विकास यात्रा : प्रभात साहू

  • जबलपुर की चारों विधानसभा में विकास यात्रा जारी, भाजपा नगर अध्यक्ष बोले-विकास यात्रा का उद्देश्य ही सर्वांगीण विकास

जबलपुर। प्रदेश में आज सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रदेश विकसित और समृद्ध है। इसके लिए भाजपा की सरकारों ने अत्यधिक मेहनत की है, योजनाएं संचालित की हैं, सभी को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। हमारे लिए जनता सर्वोपरि है और उसी के आशीर्वाद से हम लगातार सरकार बना रहे हैं क्योंकि जनता को भाजपा पर विश्वास है और हम उनके विश्वास को कायम रखने विकास यात्रा के माध्यम से घर-घर जाकर काम करने का प्रयास कर रहे हैं। यह कहना है भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को आज देश के प्रमुख विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी मेहनत से काम किया है और सभी वर्ग को विकसित करने का काम किया है। कोई भी इससे वंचित न रहे इसलिए अब प्रदेश में विकास यात्रा निकाली जा रही है।
चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया
प्रभात साहू ने बताया कि विकास यात्रा आज उत्तर विधानसभा की सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड पश्चिम विधानसभा के त्रिपुरी वार्ड, एवं पूर्व विधानसभा के रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड में निकाली गई। विधायक अशोक रोहाणी ने बताया कि कैंट विधानसभा के भगत सिंह वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई जिसमें हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए व चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण किया गया। विकास यात्रा में विधायक अशोक रोहाणी, विनोद गोटिया, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, डॉ जितेंद्र जामदार, अभिलाष पांडे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, योगेश विलोहा, दामोदर सोनी, पुष्पराज सिंह सेंगर, मगन सिद्दीकी, सुनील गोस्वामी आदि उपस्थित थे।?
सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड पहुंची विकास यात्रा
भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड के अंतर्गत खेरमाई मंदिर से प्रारंभ होकर बुनियादी स्कूल एन.एम.टी के पास विकास यात्रा का समापन हुआ। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाएं जनता के हित के लिए चलाई जा रही है उन सभी योजनाओं का जानकारी जनता को प्रदान की गई व स्वनिधि योजना के चेक वितरण किए गए। लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना के प्रमाण पत्र और सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरित किए गए, और नशा मुक्त क्षेत्र एवं स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन, व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक विशाल दत्त, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पार्षद प्रतिभा भापकर, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, सदानंद गोडबोले, अमर पटेल, उज्जवल पचौरी, योगेश बिलोहां, कमल जैन, रवि पटेल, सूरत सोंधिया व भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments