Homeताजा ख़बरकांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने दमोह...

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने दमोह से किया गिरफ्तार

वीडियो देखें-

  • मुख्यमंत्री व गृहमंत्री ने एफआईआर के निर्देश दिए, इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया
  • पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलित हैं और कई शहरों में एफआईआर दर्ज की गई
  • पूर्व मंत्री तरूण भनोट ने एफआईआर पर उठाए सवाल, बीजेपी प्रदेशभर में कर रही प्रदर्शन

भोपाल। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजा पटेरिया दमोह के हटा से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सुबह 7 बजे पन्ना पुलिस ने हटा स्थित निवास से गिरफ्तार किया और उन्हें पन्ना ले गई। पटेरिया ने पन्ना जिले के पवई में एक सभा में कहा था कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने तत्पर रहो। इसके बाद से प्रदेशभर में भाजपा ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री गृहमंत्री ने एफआईआर के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं एफआईआर दर्ज होने पर पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोट ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस अधिकारी एफआईआर दर्ज न करें। कानून को अपना काम करने दिया जाए। राजा पटेरिया को मैं अच्छे से जानता हूं, वो ऐसा नहीं बोल सकते। बदले की भावना से एफआईआर की गई है। पहले जांच होनी चाहिए और इसके बाद एफआईआर होना चाहिए।
राजा पटेरिया के खिलाफ भडक़ा आक्रोश
राजा पटेरिया के बयान के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलित हैं और कई शहरों में एफआईआर दर्ज की गई है। जबलपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजा पटेरिया के खिलाफ ओमती थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान जिला अध्यक्ष बीजेपी जी एस ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मामला दर्ज कराया और प्रदर्शन भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments