Homeजबलपुरदुनिया में फैले अनुयाई जबलपुर के ओशो आश्रम अमृतधाम आए, मनाया जन्मदिन

दुनिया में फैले अनुयाई जबलपुर के ओशो आश्रम अमृतधाम आए, मनाया जन्मदिन

  • ओशो भक्तों ने केक काटकर ओशो का जन्मदिन मनाया, ध्यान योग किया
  • नाचते-गाते हुए ओशो को किया याद, दर्शन को जीवन में उतारने का संकल्प लिया

जबलपुर। पूरी दुनिया को ध्यान और दर्शन से प्रभावित करने वाले ओशो यानी आचार्य रजनीश का जन्मदिन जबलपुर में पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। आज ही के दिन आचार्य रजनीश ने मध्य प्रदेश के गाडरवारा के कुचवाड़ा गांव में जन्म लिया था उनकी शिक्षा-दीक्षा जबलपुर में हुई और उसके बाद उन्हें तत्व ज्ञान की प्राप्ति भी जबलपुर में ही हुई। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर पूरी दुनिया में फैले उनके अनुयाई जबलपुर के ओशो आश्रम अमृत धाम आते हैं और पूरे उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाते हैं। अमृतधाम ओशो आश्रम में इस बार भी बड़ी तादाद में ओशो भक्त जमा हुए और उन्होंने केक काटकर ओशो का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पहले ध्यान योग किया गया और उसके बाद नाचते गाते हुए ओशो को याद किया गया। सभी भक्तों ने उनकी योग साधना को याद किया और उनके दर्शन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

जबलपुर ओशो की तपोभूमि

देवताल स्थित ओशो अमृतधाम में काफी उत्साह व धूमधाम का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ओशो के श्रदालुजन एकत्र हुये। जबलपुर के अलावा दूर-दूर से भी आए श्रदालुजन भी ओशो जन्मोत्सव महोत्सव विशेष रूप से जबलपुर आये। उनका मानना है कि चूंकि जबलपुर ओशो की तपोभूमि रही इसीलिये वह यंहा आये हैं। हिट वॉइस न्यूज से बात करते हुये स्वामी जी ने ओशो के जीवन और उनके दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। देवताल ओशो अमृतधाम के पश्चात शाम को भंवरताल गार्डन में ध्यान एवं ओशो में लीन होकर नृत्य करते हुए सभी अत्यंत भावविभोर दिखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments