Homeताजा ख़बरराहुल गांधी को सजा पर VD शर्मा बोले-आदतन अपराधी, कांग्रेस ने कहा-सच...

राहुल गांधी को सजा पर VD शर्मा बोले-आदतन अपराधी, कांग्रेस ने कहा-सच बोलने की सजा

दिल्ली। कर्नाटक में मोदी के खिलाफ दिए गए बयान पर मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा हुई है। इस पर मप्र बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री से लेकर कई लोगों के बारे में इस तरह की शब्दावली का उपयोग किया है। न्यायालय ने इसे उचित नहीं माना। दुनिया के देशों में भारत का अपमान कैसे हो सकता है? भारत का अपमान कैसे किया जा सकता है? यह लगातार राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी पर आज इस देश में आदतन अपराधी के रूप में मुहर लगी है। कोर्ट ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि देश में राहुल गांधी गैर जिम्मेदाराना व्यक्ति हैं। पूरा गांधी परिवार आज जमानत पर है। वहीं इस मामले में राहुल को विपक्ष का साथ मिला है। विपक्ष का कहना है कि राहुल को सच बोलने की सजा मिली है।
राहुल के समर्थन में यह बोले आप और कांग्रेस नेता

  • दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी का समर्थन कर कहा कि गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। केजरीवाल ने कहा कि हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं, मगर राहुल गांधी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन हम इस निर्णय से असहमत हैं।
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ये न्यू इंडिया है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओगे तो ईडी-सीबाई, पुलिस, एफआईआर सबसे लाद दिए जाओगे। राहुल गांधी को भी सच बोलने की, तानाशाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा मिल रही है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज न्यायपालिका पर दबाव है। राहुल गांधी की जो टिप्पणी है, ऐसी राजनीतिक टिप्पणी चलती रहती हैं। ऐसी टिप्पणियां अटल-आडवाणी ने पता नहीं कितनी की होंगी, लेकिन पहले इस तरह से मामला दर्ज नहीं होता था।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-लोकतंत्र में आंदोलन करना, जनता को सच बताना हमारा काम है, लेकिन यह जो तानाशाही सरकार है। यह न लोकतंत्र को मानती है और न सदन में चर्चा चाहती है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments