Homeताजा ख़बरअश्लील हरकत : दीवार फांदकर पहुंचा युवक, महिला का मंह दबाया और...

अश्लील हरकत : दीवार फांदकर पहुंचा युवक, महिला का मंह दबाया और किस करके भाग गया

  • बिहार के जमुई सदर अस्पताल के अंदर महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत, पुलिस ने किया मामला दर्ज
  • महिला कर्मी फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान युवक पहुंचा और महिला के साथ छेड़खानी की

जमुई। बिहार के जमुई सदर अस्पताल परिसर में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ छेड़खानी की गई है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि महिला कर्मी फोन पर बात कर रही है। इसी दौरान पीछे से दौड़ते हुए एक युवक पहुंचा और महिला के साथ छेड़खानी की। इसके बाद फरार हो गया। पूरा मामला शुक्रवार का है। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है।

जमुई थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

घटना के बाद पीड़ित महिला स्वास्थ्यकर्मी ने जमुई थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह 2015 से चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप सदर अस्पताल में कार्यरत है। पिछले सात-आठ साल में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई।

परिचित का कॉल आया तो बात करने बाहर निकल गई

हिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 1ः30 बजे एक परिचित का कॉल आया तो बात करने बाहर निकल गई। फोन पर बात करने के दौरान ही दीवार फांदकर एक युवक आया और मेरा मुंह दबा दिया। इसके बाद अश्लील हरकत की। बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह उस युवक का पता लगा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments