Homeताजा ख़बर15 नवंबर होगा ऐतिहासिक, पहली बार मप्र आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

15 नवंबर होगा ऐतिहासिक, पहली बार मप्र आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू वैसे तो कई बार मध्यप्रदेश आई होंगी, लेकिन यह पहली बार है जब वे बतौर राष्ट्रपति मध्यप्रदेश की धरती पर आएंगी। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रपति मध्यप्रदेश के शहडोल जिला आएंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगु भाई पटेल के साथ अन्य मंत्रीमंडल के सहयोगी भी आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रपति राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से उनकी फोन पर बात हुई है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति जी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। शिवराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने स्वीकार किया है। महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपति 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल आएंगी। शिवराज ने कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा। मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है।
भाजपा के लिए इसलिए अहम है आयोजन
जनजातीय गौरव दिवस के बहाने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों को साधना चाहती है। भाजपा का प्रयास है कि आयोजन भव्य हो और इसका मैसेज पूरे प्रदेश के साथ ही देशभर में जाए। चूंकि द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी हैं महिला हैं जो राष्ट्रपति पद तक पहुंची हैं। तो जाहिर सी बात है कि उनके आगमन का पूरा फायदा शिवराज सरकार उठाना चाहेगी। ठीक एक साल बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा और पूरे प्रदेश से आदिवसी समुदाय के लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
पिछले साल आए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पिछले साल 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आए थे। उन्होंने जनजातीयों के भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर आदिवासियों को भगवान राम का प्रेरणास्रोत बताया था। उन्होंने कहा था कि आदिवासियों के कारण ही भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम बने। आजादी में भी आदिवासियों का योगदान अहम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments