HomeजबलपुरMP राकेश सिंह ने दिया त्रिदेव की रचना का मंत्र.. पढ़ें भाजपा...

MP राकेश सिंह ने दिया त्रिदेव की रचना का मंत्र.. पढ़ें भाजपा कार्यकर्ताओं को क्या दिए टिप्स

  • भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए सांसद राकेश सिंह
  • कहा-भाजपा कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ करें भारत माता का गौरव बढ़ाने के लिए काम
  • शक्ति केंद्र में पंच परमेश्वर होंगे जो प्रत्येक बूथ को मजबूत करेंगे : प्रभात साहू

जबलपुर। आने वाले दिनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं और चुनाव में पूरे बहुमत से हमे भाजपा की सरकार बनाना है, ताकि विकास का ये क्रम निरंतर जारी रहे। ये हम सबकी जिम्मेदारी है। यह कहना है जबलपुर के सांसद व लोकसभा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह का। उन्होंने कहा कि चुनाव अंततः मतदान केंद्र पर होता है, बूथ पर होता है। यदि हम बूथ जीतते हैं तो चुनाव जीतते हैं। इसका अर्थ है कि पूरी शक्ति के साथ हम बूथ पर अपनी ताकत लगाते हैं तब विजय पाते हैं। इसलिए पार्टी ने तय कर लिया है कि प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए शक्तिकेंद्र की रचना से लेकर त्रिदेव की रचना से लेकर सभी आवश्यक कार्य पूरी तत्परता से सभी को करना है। शक्तिकेंद्र के नाम से ही स्पष्ट है कि चुनाव के दृष्टिकोण से प्रत्येक बूथ को शक्ति से मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से काम में लग जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने ही भारत माता का गौरव बढ़ाया है, इसीलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को भारत माता का गौरव बढ़ाने के लिए और अधिक काम करना है। वे संभागीय कार्यालय रानीताल में भाजपा जबलपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
रूस और यूक्रेन के युद्ध का सीधा असर हम पर नहीं पड़ा
सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकारें सदा ही देश को मजबूत करने का काम करती आई हैं और पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। विरोधियों को भी यह तकलीफ है कि इतने कम समय में आज भारत देश दुनिया का सिरमौर बना जा रहा है और विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया के कई देश जो आज तक कोरोना के बाद से उभर नहीं पाए। रूस और यूक्रेन के युद्ध का सीधा असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा, इन सबके बावजूद भी यदि हमारा देश आगे बढ़ रहा है तो इसका सीधा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसलिए भारत माता का गौरव बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना है और भाजपा की प्रदेश और देश में सरकार बनाने के लिया काम करना है।
राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा-कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी की सरकार बनती है
राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी की सरकार बनती है और बूथ की शक्ति बढ़ाने के लिए ही त्रिदेव और शक्ति केंद्र की रचना की गई और प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को पूरी मेहनत करके अपने बूथ को मजबूत करना है, ताकि भाजपा की अनवरत प्रदेश में सरकार बनी रहे। जनता को लगातार लाभ मिले हमें भाजपा के कमल निशान के लिए काम करना है। चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो, एक-एक कार्यकर्ता को उस प्रत्याशी के लिए काम करना है।
त्रिदेव शक्ति में पंच परमेश्वर होंगे : प्रभात साहू
नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि संगठनात्मक रूप से हमारी पार्टी की सबसे मजबूत इकाई मंडल है और पार्टी ने अब त्रिदेव शक्ति केंद्र की रचना की है ताकि हम और मजबूत हो सकें। शक्ति केंद्र में पंच परमेश्वर होंगे जो प्रत्येक बूथ को मजबूत करेंगे और सभी के कार्य समय पर पूर्ण हो इसकी तैयारी भी की जाएगी। पंच परमेश्वर त्रिदेव और पन्ना प्रमुख सब पूरी मेहनत करके काम करेंगे जिससे संगठन मजबूत होगा और निश्चित ही आने वाले चुनावों में जीत हमारी होगी। उन्होंने कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करना होगी क्योंकि जबलपुर जिले में हमें अपने नुकसान की भरपाई करने का समय आ गया है जो हम शहर की चारों विधानसभा सीट जीतकर करेंगे और यह सब आप सभी की मेहनत से संभव हो पाएगा। प्रभात साहू ने कहा कि 21 एवं 22 फरवरी को मंडल कार्यसमिति का आयोजन होना है। 23 एवं 24 फरवरी को शक्ति केंद्र की बैठक होना है और मन की बात के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम करें।
बैठक में ये भाजपा नेता रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, डॉ जितेंद्र जामदार, विनोद गोटिया, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, आनंद बरनार्ड, शरद अग्रवाल, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, पंकज दुबे मंचासीन थे। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुख उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments