Homeजबलपुरसुंदर मध्य प्रदेश और ग्रीन मध्य प्रदेश का सपना लेकर आगे बढ़...

सुंदर मध्य प्रदेश और ग्रीन मध्य प्रदेश का सपना लेकर आगे बढ़ रहे

  • मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण अभियान को गति देने भाजपा कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण
  • सांसद राकेश सिंह ने कहा-शिवराज सिंह चौहान पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अद्वितीय कार्य कर रहे

जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई जा रही श्रृंखला में वृक्षारोपण अभियान को गति देने भाजपा कार्यालय में भी वृक्षारोपण किया गया। जबलपुर सांसद व लोकसभा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, वहीं वे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अद्वितीय कार्य कर रहे हैं जिसमें वे प्रत्येक दिन एक वृक्ष लगाकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं और इस महत्वपूर्ण कार्य को करते हुए आज उन्हें 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं जिसके अंतर्गत आज हम भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वृक्षारोपण अभियान के आज 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं प्रत्येक दिन वे एक वृक्ष लगाते हैं और उनके इस अभियान को गति देने उनसे प्रेरणा लेकर आज भाजपा कार्यालय में भी वृक्षारोपण किया गया। मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण अभियान के 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं। प्रत्येक दिन वे एक वृक्ष लगाते हैं और उनके इस अभियान को गति देने उनसे प्रेरणा लेकर आज भाजपा कार्यालय में भी वृक्षारोपण किया गया। मुख्यमंत्री सुंदर मध्य प्रदेश और ग्रीन मध्य प्रदेश का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं जिसके लिए लगातार प्रतिदिन वृक्ष लगाते हैं और उनसे प्रेरित होकर बहुत सारे अन्य लोग भी वृक्षारोपण का काम कर रहे हैं ताकि प्रदेश सुंदर और स्वस्थ बने इसके लिए वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है और आज हमने भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण किया है।
ये रहे कार्यक्रम में शामिल
इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद गोटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, आनंद बर्नाड, शरद अग्रवाल, पंकज दुबे, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, रिंकू बिज, कमलेश अग्रवाल, रवींद्र पचौरी, रवि शर्मा, जयराम तिवारी, रवि साहू, आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments