Homeताजा ख़बरचुनाव नतीजों से MP मोदी गदगद, रात 8 बजे आएंगे BJP मुख्यालय,...

चुनाव नतीजों से MP मोदी गदगद, रात 8 बजे आएंगे BJP मुख्यालय, देंगे स्पीच

  • कांग्रेस तीनों राज्यों में दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई
  • आने वाले समय में मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अन्य राज्यों में विधानसभा के चुनाव

नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। नतीजों में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा की वापसी हो गई है। नार्थ-ईस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सभाएं की थीं। पार्टी ने भी पूरा जोर लगा दिया था। अब मेहनत रंग लाई है और दो राज्यों में भाजपा की वापसी हो रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का खुश होना स्वाभाविक है। इसके साथ ही पूरी पार्टी जोश में है। आने वाले समय में मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अन्य राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी में जोश भरने, कार्यकर्ताओं को तन-मन से चुनाव में जुट जाने और 2024 के लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनकी स्पीच पूरे देश में टीवी और सोशल मीडिया के जरिए लाइव सुनी जाएगी। रात 8 बजे मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पहुंचेंगे और उनके स्वागत की तैयारियों भी जोर-शोर से चल रही हैं। तो अगर आप भाजपा समर्थक और मोदी के फैन हैं तो एक और स्पीच सुनने के लिए तैयार हो जाईए।
मेघालय में भाजपा को झटका, कांग्रेस पूरी तरह साफ
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती में सीटों के हार-जीत के परिणाम आ गए हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, तो मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 39 सीटों और त्रिपुरा में 34 सीटों पर बढ़त है। मेघालय में एनपपी 25 सीटों पर आगे है। भाजपा यहां 5 सीटों तक सिमटती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो तीनों राज्यों में वह दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है। नगालैंड में शून्य और मेघालय में उसे 3 सीटें मिलती दिख रही हैं। त्रिपुरा में कांग्रेस वामपंथियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments