Homeमध्यप्रदेशMP Election 2023; दो पुलिस कर्मियों भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने...

MP Election 2023; दो पुलिस कर्मियों भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने का आरोप, चुनाव आयोग में शिकायत

MP Election 2023: भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर पर कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने दो पुलिस कर्मियों पर भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी है। इसमें शाहपुरा थाना के हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल और कांस्टेबल शिवा गहलोत पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में काम करने पर लोगों को धमकाने का आरोप है।

शिकायत में आरोप है कि दोनो पुलिस कर्मी कांग्रेस के पक्ष में काम करने पर शराब या जुआ केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। उनके द्वारा कहा जा रहा है कि यहां से दूसरे इलाके में चले जाओ या फिर भाजपा का प्रचार करो।

शिकायत में दोनों पुलिस कर्मी को मध्य विधानसभा क्षेत्र से किसी दूसरे थाने में पदस्थ करने की मांग की है। इस शिकायत को जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments