Homeताजा ख़बरMP BUDGET : चुनावी साल में कोई नया टैक्स नहीं, विपक्ष का...

MP BUDGET : चुनावी साल में कोई नया टैक्स नहीं, विपक्ष का हंगामा, सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेसी, वॉकआउट किया

भोपाल। मध्यप्रदेश के सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया है। मप्र में पहली बार ई-बजट आया है। हालांकि इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया और कुछ विधायक सिलेंडर लेकर भी परिसर में पहुंच गए। चुनाव होने के कारण यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। बजट लगभग 3.20 लाख करोड़ रुपए का है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं होगा।
सिलेंडर के बढ़े दामों का विरोध
बजट पेश करने के दौरान ही कांग्रेस विधायक गैस सिलेंडर लेकर पहुंच गए। उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान गहमागहमी की स्थिति बन गई। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी कर सिलेंडर के बढ़े दामों का विरोध किया।
महिलाओं को 1000 दे रहे, लेकिन सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए
कांग्रेस विधायकों के वॉकआउट के बाद सदन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को 1000 रुपए देंगे, लेकिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। अब सिलेंडर 1000 रूपए से ज्यादा में मिल रहा है। ऐसे में 1000 रूपए देने का क्या मतलब है।
वित्त मंत्री ने बजट में यह कहा
जगदीश देवड़ा ने कहा कि सशक्त किसान, सशक्त नारी के साथ ही प्रदेश भी सशक्त होगा। लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपए व महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। विधानसभा जाने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पत्नी के साथ अपने आवास पर पूजा की। पत्नी ने तिलक कर मंत्री को विधानसभा के लिए रवाना किया। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर कहा कि 10 साल दिग्विजय सिंह की सरकार रही। उस समय कर्ज लेकर वेतन भत्ते देते थे। इस बजट से जनता की उम्मीदें पूरी होंगी। जनता मुस्कुराएगी। ’लाडली बहना’ के लिए विशेष बजट है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments