भोपाल। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना के जरिए प्रदेश की बड़ी आबादी को लाभ देने की योजना बनाई है। ऐसे में यह चुनावी साल में बड़ा दांव माना जा रहा है। लेकिन इस योजना की काट के रूप में कांग्रेस ने सिलेंडर की काट ढूंढी है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार 1000 रूपए महिलाओं को देने वाली है। लेकिन जो सिलेंडर के दाम बढ़ने से इस योजना के कोई मायने नहीं हैं। बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों के वॉकआउट के बाद सदन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को 1000 रुपए देगी, लेकिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। अब सिलेंडर 1000 रूपए से ज्यादा में मिल रहा है। ऐसे में 1000 रूपए देने का क्या मतलब है।
बजट पर सदन में भारी हंगामा
विधानसभा के सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस विधायक लगातार शोरगुल कर रहे थे। कई विधायक बीच-बीच में बोल रहे थे। शोर-शराबा के बीच वित्त मंत्री बजट पेश कर रहे थे। इस बीच खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खड़े हुए और उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि आपकी जो भी आपत्तियां, विरोध है, उसे आप बाद में भी रख सकते हैं। उस पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन इस तरह व्यवधान पैदा करना सही परंपरा नहीं है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे घरों का बजट बिगड़ रहा है। इस बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा खड़े हुए और उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। इस पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि केंद्र में भी तो आपकी सरकार है। इस बीच हंगामा होता रहा और कांग्रेस विधायक उंची आवाज में अपनी बात रखते रहे। चुनावी वर्ष में पेश होने वाले बजट में विपक्ष ने लगातार शोरगुल किया।
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
MP BUDGET : सदन में भारी हंगामा.. सिलेंडर के बहाने लाड़ली बहना की काट ढूंढ लाई कांग्रेस
RELATED ARTICLES