Homeताजा ख़बरमप्र विधानसभा में BBC के खिलाफ प्रस्ताव, पढ़ें क्या बोले शिवराज

मप्र विधानसभा में BBC के खिलाफ प्रस्ताव, पढ़ें क्या बोले शिवराज

भोपाल। मप्र में अभी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। कांग्रेस और भाजपा में जारी घमासान के बीच चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बीबीसी के खिलाफ मप्र विधानसभा में अशासकीय संकल्प पेश किया है। उन्होंने कहा कि बीबीसी ने हिंदुस्तान का मान और सम्मान गिराने की कोशिश की है। केंद्र सरकार से संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। दरअसल बीबीसी ने पिछले दिनों मोदी पर एक डाक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें दंगों में कथित भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि यह डॉक्यूमेंट्री भारत में बैन कर दी गई। इसके बाद आईटी ने बीबीसी के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई भी की थी।
यह बोले शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की बुनियाद हमारे संविधान में उल्लेखित सिद्धांतों और मूल्यों पर टिकी है जिसमें संपूर्णता, प्रजातंत्र, स्वतंत्रता और अन्य कई मूल्य सम्मिलित हैं। ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के बाद भारत ने इन मूल्यों को और समृद्ध किया है। आज भारत कई मुद्दों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समूह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रासंगिकता से व्यथित मालूम होते हैं। इसलिए भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने के लिए बीबीसी ने जो किया है, उस पर भारत की जाँच संस्थाओं और न्यायिक अधिकारिता से पहले ही निर्णय हो चुका है। यह भारत की संप्रभुता पर गैर-जिम्मेदार और गंभीर हमला है।
बीबीसी ने स्वयं को जज के रूप में नियुक्त कर लिया
शिवराज ने कहा कि बीबीसी ने मामले की सामाजिक-राजनैतिक संवेदनशीलता की घोर अनदेखी की है। बीबीसी ने स्वयं को जज के रूप में नियुक्त करते हुए स्वतंत्र प्रेस, न्यायिक व्यवस्था और प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार की वैधता पर ही सवाल खड़े कर दिए। डॉक्यूमेंट्री ने भारत के संविधान को कमजोर करने के लिए पत्रकारिता का मुखौटा लगा रखा है। मप्र की विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प सदस्य शैलेंद्र जैन ने प्रस्तुत किया जिसे विधानसभा द्वारा पास किया गया है। भारत को बदनाम करने बीबीसी ने जो कृत्य किया उसके खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments