Homeताजा ख़बरतीर्थनगरी में देवकीनंदन ठाकुर जी के साथ रंग खेलने उमड़े श्रद्धालु

तीर्थनगरी में देवकीनंदन ठाकुर जी के साथ रंग खेलने उमड़े श्रद्धालु

  • गंगा भक्त समिति के तत्वाधान में भगवान वराह की शोभा यात्रा निकाली गई।
  • फूल गुलाल की वर्षा से सतरंगी हुए वातावरण में भगवान वराह की जय जयकार की गूँज

उत्तर प्रदेश। रंग पंचमी महोत्सव में सम्मलित होने के लिए देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज रविवार को तीर्थ नगरी सोरों जी पहुंचे। यहाँ गंगा भक्त समिति के तत्वाधान में भगवान वराह की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महाराज श्री ने भक्तों के साथ होली खेली। तीर्थ नगरी फूल गुलाल की वर्षा से सतरंगी हुए वातावरण में भगवान वराह की जय जयकार से गूँज उठा। भगवान वराह संग अद्भुत शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गयीं।
जगह-जगह पर महाराज जी पर पुष्पवर्षा
पूज्य महाराज श्री द्वारिकाधीश मंदिर से रथ में बैठकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा मोहल्ला चौंसठ, रामलला चौराहा, रमसिंहपुरा, कटरा बाजार, कछला गेट, सहावर गेट, स्टेशन रोड, थाना चौराहा, चन्दन चौकी से होते हुए तुलसीनगर बदरिया पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह जगह पर महाराज जी पर पुष्प वर्षा हुई और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
होली खेलने के लिए भक्तों में दिखा उत्साह
महाराज जी संग होली खेलने के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखा। भीड़ इस कदर उमड़ पड़ी जहाँ तक नज़र जा रही थी, भक्तों का सैलाब दिखाई दे रहा था। भक्त जमकर गुलाल उड़ा रहे थे। माहौल ऐसा था कि मानो सोरों जी में बृज की ऐतिहासिक होली हो गयी हो। शोभा यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी पप्पू यादव ने भगवान वराह की आरती उतार कर किया। यात्रा में हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद सीमा रामवीर उपाध्याय भी शामिल हुईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments