Homeताजा ख़बरसत्ता के सेमीफाइनल में मोदी ही होंगे चेहरा, रण में उतरेगी लाखों...

सत्ता के सेमीफाइनल में मोदी ही होंगे चेहरा, रण में उतरेगी लाखों की फौज

  • मप्र, छग, राजस्थान, कर्नाटक में साल के अंत में होने हैं चुनाव, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

दिल्ली। इस साल के अंत तक 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यह एक तरह से सत्ता का सेमीफाइनल होगा। इसमें जो जीता उसके हौसले बुलंद होंगे। हार यानि अगल संघर्ष कड़ा हो जाएगा। 2024 में ही लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा का पूरा जोर मप्र, छग, राजस्थान, कर्नाटक में चुनाव जीतने पर है। इनमें से दो राज्य भाजपा शासित तो दो राज्य कांग्रेस शासित हैं। भाजपा अपने राज्यों को तो बचाना ही चाहेगी, साथ ही उसका पूरा जोर कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जीतने पर होगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां हो चुकी हैं। इन राज्यों में सीएम पद का कोई चेहरा नहीं होगा। यानि कि प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा ने इसके लिए एक्शन प्लॉन बना लिया है। चुनावी मैदान के साथ ही सोशल मीडिया पर भी भी चुनावी जंग लड़ी जाएगी। करीब 10 लाख लोगों की फौज होगी, जो सोशल मीडिया को हैंडल करेगी। हर बूथ मैनेजमेंट के लिए करीब लाखों कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने के काम को पार्टी ने लगभग पूरा कर लिया है।
चेहरा सबसे बड़ी समस्या
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के चेहरे हैं। एक हद तो यहां ठीक है, लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। यही स्थिति कर्नाटक में है। यहां पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सामने करने की स्थिति बन रही है। यानि इन तीन राज्यों में चेहरों का संकट तो है ही। ऐसे में भाजपा गुजरात फार्मूले को आगे कर रही है। यानि मोदी का चेहरा आगे करो और चुनाव जीतो।
कांग्रेस भी मोदी से परेशान
गुजरात चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मोदी से परेशान हो गए थे। ऐसे में ही झुंझलाकर उन्होंने कह दिया था कि हर चुनाव में मोदी का चेहरा आगे करते हो, क्या आप रावण हो जो आपके 10-10 सिर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments