Homeताजा ख़बरकर्नाटक के रण पर MODI, कहा-CONGRESS मेरी कब्र खोदने में व्यस्त, मेरे...

कर्नाटक के रण पर MODI, कहा-CONGRESS मेरी कब्र खोदने में व्यस्त, मेरे पास सुरक्षा कवच

  • 2 महीने में छठवीं बार कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी

दिल्ली। कर्नाटक में चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही है, कांग्रेस और भाजपा सक्रिय होते जा रहे हैं। खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 2 महीने में छह बार कर्नाटक के दौरे पर आ चुके हैं। कर्नाटक में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सबसे पहले मांड्या में रोड शो किया। इसके बाद मांड्या में बेंगलुरु मैसुरु हाईवे के तहत 12608 करोड़ रुपए के 6 लेन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों के बीच कांग्रेस और उनके साथी क्या कर रहे हैं। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही है और मोदी बेंगलुरु मैसुरु एक्सप्रेस-वे बनाने में बिजी है। उन्होंने कहा कि मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। देश के लोगों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। इस दौरान मोदी के साथ कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने करोड़ों रूपए लूटे

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी। उसने गरीब आदमी और गरीब परिवारों को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जो पैसा गरीबों के विकास के लिए था, उसका करोड़ों रूपए कांग्रेस ने लूट लिया था। कांग्रेस को गरीबों के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं था। मोदी ने जनता से कहा कि 2014 में जब आपने सेवा का मौका दिया तो देश में गरीब की संवेदनशील सरकार बनी। भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरी ईमानदारी से गरीब की सेवा करने का प्रयास किया। गरीब के जीवन से मुश्किलें कम करने का लगातार प्रयास किया।
मोदी के निशाने पर खड़गे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के रण पर हैं और उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। चूंकि कर्नाटक खड़गे का गृह राज्य है। उन्होंने पहले हुई सभा में कहा था कि खड़गे सिर्फ नाम के कांग्रेस अध्यक्ष हैं। सबको पता है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। कांग्रेस में एक विशेष परिवार के आगे कर्नाटक के एक नेता का अपमान किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments