Homeजबलपुरशर्ट की बटन खोलकर Police से बोले MLA लखन घनघोरिया, मेरी छाती...

शर्ट की बटन खोलकर Police से बोले MLA लखन घनघोरिया, मेरी छाती में मारो गोली

  • पुलिस से नाराज कांग्रेस विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना, कार्यकर्ता को छोड़ने के बाद माने विधायक

जबलपुर। पूर्व मंत्री और जबलपुर के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया पुलिस की कार्रवाई से इतने ज्यादा नाराज हुए कि उन्होंने छाती ठोकते हुए पुलिस को चैलेंज करते हुए कहा कि मारो गोली…मारो गोली। यह मामला जबलपुर के हनुमानताल थाना का है। यहां पर लखन लघघोरिया चार घंटे तक सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ धरने पर बैठे रहे। सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी सहित गोहलपुर और लार्डगंज थाना पुलिस का बल पहुंचा। पूर्व मंत्री का आरोप है कि बिना किसी कारण के उनके कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़कर थाने में रखा है। पुलिस ने जब कार्यकर्ता को छोड़ा तब जाकर पूर्व मंत्री व विधायक का धरना खत्म हुआ। विधायक ने पुलिस पर कई संगीन आरोप भी लगाए है।
इसलिए भड़के विधायक घनघोरिया
हनुमानताल थाना के मक्का नगर से गुरुवार को एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर चला गया। पुलिस को जानकारी लगी कि मक्का नगर में रहने वाले आसिफ कादरी के घर पर लड़का लड़की बैठे हुए थे। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंचती है तो लड़के-लड़की वहां से जा चुके होते हैं। पूछताछ के लिए मक्का नगर निवासी आसिफ कादरी को पुलिस थाने ले आई। यह जानकारी जैसे ही स्थानीय पार्षद को लगती है तो वह विधायक लखन घनघोरिया को बताता है, जिसके बाद पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ हनुमानताल थाने पहुंचते हैं और धरने पर बैठ जाते हैं। पूर्व मंत्री करीब चार घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी विधायक को मनाते भी नजर आए।
बैकफुट में जबलपुर पुलिस
विधायक के इस रौद्र रूप को देखकर पुलिस भी कुछ देर के लिए सहम गई। सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर ने बताया कि हनुमानताल थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उनकी कुछ नाराजगी थी, जिसे दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से भी अब पुलिस संवाद करेगी। पूर्व मंत्री के विषयों को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments