Homeताजा ख़बरMISSION 2024 : UP की सभी सीटें जीतने की जुगत में BJP,...

MISSION 2024 : UP की सभी सीटें जीतने की जुगत में BJP, जानें क्या है मेगा प्लॉन

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल से ज्यादा का समय हो, लेकिन भाजपा अभी से मिशन 2024 में जुट गई है। भाजपा का पहला फोकस उप्र है। कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उप्र से होकर जाता है। 2014 और 2019 में यही हुआ भी। 2014 में मोदी की आंधी ऐसी चली कि भाजपा यहां 80 में से 71 सीटें जीत गई। इसी के सहारे उसने दो-दो विधानसभा चुनावों को फतह भी कर लिया। 2019 में उसने 16 सीटें हारीं और 64 में जीत दर्ज कर ली। अब भाजपा 2024 के चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने पर फोकस कर रही है। 80 लोकसभा जीतने के मिशन में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष तक जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि पहली बार बीजेपी अपने बूथ अध्यक्षों को सिम कार्ड वितरण करेगी। डिजिटल प्रयोग के माध्यम से बूथ अध्यक्ष तक सीधा संदेश प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष कब पहुंचेगा। प्रत्येक केंद्रीय मंत्री को तीन से चार लोकसभा सीट पर लगाया गया है। इस तरह उप्र में में मिशन क्लीन स्वीप का प्लॉन बीजेपी ने तैयार किया हैं।
इसलिए बनाना पड़ा प्लान
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर भारत की सीटों में कमजोर स्थिति में है। इसकी भरपाई के लिए ही उसने यूपी पर विशेष फोकस किया है। भाजपा को उम्मीद है कि जितनी सीटें वह अन्य राज्यों में हारेगी उसकी भरपाई उप्र से हो जाएगी। यही वजह है कि गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत आला नेता और केंद्रीय मंत्री लगातार इन सीटों का दौरा कर रहे हैं।
इस साल पीएम मोदी की 25-30 रैलियां होंगी
बीजेपी से जुड़े नेता बताते हैं कि 2023 के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 25-30 रैली करेंगे। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री करीब 15 विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रैलियों और जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। चुनाव के समय वे बड़े रोड शो भी कर सकते हैं। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ तो उप्र में चुनाव प्रचार करेंगे ही।
पौने 2 लाख वॉट्सऐप ग्रुप बनेंगे
बीजेपी कार्यकर्ताओं से संबंधित करीब 1.75 लाख वॉट्सऐप ग्रुप बनाएगी। इन ग्रुप के जरिए पार्टी अपना पूरा प्रचार डिजिटल तरीके से करेगी। इसके अलावा पार्टी करीब डेढ़ लाख सिम भी बांटेगी, जो प्रदेश भर के बूथ अध्यक्षों को दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments